मोहनलाल न केवल भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं बल्कि वह बॉलीवुड रीमेक के पीछे सबसे बड़ी प्रेरणाओं में से भी एक हैं। जिनकी कई हिट फिल्मों के रीमेक हिंदी में बने हैं और सफल भी रहे हैं।

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने साउथ सिनेमा में अपनी बेहतरीन अदाकारी से एक ऊंचा मुकाम हासिल किया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ साउथ तक ही सीमित है। उनकी सुपरहिट फिल्मों के रीमेक के जरिए वे हिंदी सिनेमा में भी खूब लोकप्रिय हैं।
‘हैवान’ भी मोहनलाल की फिल्म की रीमेक
मोहनलाल की कई फिल्मों के रीमेक हिंदी में बने और हिट भी रहे। दृश्यम इसका जीता जागता उदाहरण है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग हैवान भी मोहनलाल की ओप्पम की रीमेक है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कॉमेडी, साइको थ्रिलर से लेकर फैमिली एंटरटेनर और क्राइम थ्रिलर तक मोहनलाल की फिल्मोग्राफी ने चार दशकों से अधिक समय तक हिंदी सिनेमा को प्रभावित किया है और शायद आगे भी करती रहेगी।
मोहनलाल की फिल्मों के हिंदी रीमेक
- पूचाक्कोरु मुक्कुथि हंगामा
- बोइंग बोइंग गरम मसाला
- थलवट्टम क्यूंकि
- राजविन्ते माकन कंवरलाल
- सन्मानसुल्लावरक्कु समाधानम् ये तेरा घर ये मेरा घर
- चित्रम प्यार हुआ चोरी चोरी
- वेल्लानाकालुडे नाडु खट्टा मीठा
- किरीदम गार्डिश
- वरावेलपु चल चला चल
- नंबर 20 मद्रास मेल तीसरा कौन
- किलुक्कम मस्कुराहाट
- मणिचित्राथाझु भूल भुलैया
- थेनमाविन कोम्बथ सात रंग के सपने
- मिन्नाराम हंगामा 2
- चंद्रलेखा हर दिल जो प्यार करेगा
- उदयानु थारम शॉर्टकट
- दृश्यम दृश्यम
- दृश्यम 2 दृश्यम 2
इन सितारों ने बटोरीं सुर्खियां
फिल्मों ने सफलता पाई ही साथ ही इन फिल्मों में लीड रोल निभाने वाले हीरो भी सुर्खियां बटोर ले गए। जिनमें अक्षय कुमार , सलमान खान , अजय देवगन , जैकी श्रॉफ, गोविंदा, सुनील शेट्टी, मिथुन चक्रवर्ती, जीतेंद्र, भाग्यश्री, चंकी पांडे, अक्षय खन्ना, अरविंद स्वामी और कई अन्य शामिल हैं।
Haiwaan पर टिकीं है सबकी निगाहें
अब सबकी निगाहें हैवान पर हैं, क्या प्रियदर्शन अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ हिंदी में ‘ओप्पम’ का जादू फिर से बना सकते हैं? खैर इस सवाल का जवाब तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही मिलेगा लेकिन इतना तो तय है कि अक्षय और सैफ के लुक ने फिल्म के लिए दर्शकों की बेसब्री और बढ़ा दी है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। हैवान 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।



