Hero MotoCorp ने EICMA 2026 में अपनी नई एडवेंचर बाइक Xpulse 450 से पर्दा उठा दिया है. इसे कंपनी की सबसे बड़ी और फ्लैगशिप एडवेंचर बाइक के तौर पर पेश किया गया है. इसमें नया 421 cc लिक्विडकूल्ड इंजन दिया गया है. इसके अलावा बाइक में एडजस्ट होने वाला सस्पेंशन और 7इंच की TFT स्क्रीन मिलेगी, जिसमें Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट भी है. इन फीचर्स के चलते यह Xpulse 210 से काफी ऊपर की कैटेगरी में आती है.

Hero Xpulse 450: इंजन और परफॉर्मेंस

नई में 421 cc का लिक्विडकूल्ड, सिंगलसिलेंडर इंजन लगाया गया है. यह इंजन 9,100 rpm पर 46.7 hp की पावर और 7,500 rpm पर 38 Nm का टॉर्क देता है. तुलना करें तो Xpulse 210 में 24.6 hp की पावर और 20.7 Nm का टॉर्क मिलता है. यानी नई बाइक में पावर और टॉर्क दोनों काफी ज्यादा हैं.

इंजन के साथ 6स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपएंडअसिस्ट क्लच दिया गया है. Hero के मुताबिक, इस बाइक को तैयार करने में Hero MotoSports टीम की भी मदद ली गई है. यही वजह है कि इसके डिजाइन और परफॉर्मेंस में रैली बाइक वाली झलक देखने को मिलती है.

Hero Xpulse 450: सस्पेंशन और हार्डवेयर

बाइक के आगे 43 mm KYB कार्ट्रिज टाइप USD फोर्क दिया गया है, जिसमें 225 mm का ट्रैवल मिलता है. यह के मुकाबले 15 mm ज्यादा है. इसके सस्पेंशन को 22 अलगअलग स्टेप में एडजस्ट किया जा सकता है. इससे राइडर अपनी जरूरत और रास्ते के हिसाब से सस्पेंशन सेट कर सकेंगे. हालांकि, कंपनी ने अभी पीछे के सस्पेंशन की पूरी जानकारी नहीं दी है. उम्मीद है कि इसमें मोनोशॉक सेटअप मिलेगा, जिसमें कंप्रेशन और रिबाउंड को एडजस्ट करने का विकल्प होगा.

Hero Xpulse 450: स्मार्ट फीचर्स

इस बाइक की सबसे खास बात इसकी 7इंच TFT स्क्रीन है. इसमें Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट दिया गया है. Hero का दावा है कि इस सेगमेंट में यह फीचर पहली बार मिल रहा है. इसके अलावा बाइक में 4 राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है.

भारत में कब आएगी?

Hero ने अभी Xpulse 450 की कीमत और भारत में लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है. पहले इसे ग्लोबल बाजारों में उतारा जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इसकी एंट्री 2027 की दूसरी छमाही में हो सकती है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला KTM 390 Adventure और Royal Enfield Himalayan 450 से होगा.