Harmanpreet Kaur: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कल रात आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का 18वां मैच खेला गया, जहां भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद औसत दर्जे की रही और टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवरों में 158 रन ही बना सकी.

साउथ अफ्रीका की टीम ने इस स्कोर को मारिजैन कप्प की बदौलत 5 गेंद रहते ही हासिल कर लिया. भारतीय टीम की इस हार के बाद मुसीबत बढ़ गई है, अब टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो अपने बाकि बचे दोनों ही मैचों में जीत हासिल करनी होगी. हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस पर बात की और जानिए क्या कुछ कहा है.

Harmanpreet Kaur ने राधा यादव को माना हार का जिम्मेदार

भारतीय टीम इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार थी, लेकिन भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका की मारिजैन कप्प को एक या 2 नही बल्कि 33 बार जीवनदान दिया और आसान सा कैच टपकाया, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और भारतीय टीम को हराने में अहम भूमिका निभाई. भारत की बेस्ट फिल्डर राधा यादव ने साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज के 2 आसान कैच टपकाए.

मैच के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस हार के बारे में बात करते हुए कही कि

“हमें जीत के लिए मैच के बीच में कुछ मौके मिले थे, लेकिन हम उनका फायदा नहीं उठा सके. हमारे पास अभी दो मैच और हैं तथा पूरी तरह सकारात्मक बने रहने का समय है. शेफाली और श्री चरणी ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन जब फील्डरों का साथ नहीं मिलेगा तो काम कैसे बनेगा. हमें इस स्तर पर आकर ऐसे मौकों को भुनाना होगा, अन्यथा हर बार किस्मत साथ नहीं दे सकती.”

कैसा रहा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच

भारतीय टीम ने टॉस जीता और शानदार शुरुआत की, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेजी से रन बनाए, लेकिन स्मृति मंधाना 17 रन बनाकर आउट हुईं, वहीं शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली, जबकि यास्तिका भाटिया भी कुछ खास नही कर सकीं और सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुईं, इसके बाद जेमिमा के बल्ले से भी सिर्फ 12 रन आए.

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ती शर्मा के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत टीम इंडिया 158 रन बनाने में सफल रहीं, हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों में 24 तो दीप्ती शर्मा ने 21 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली, अंत में ऋचा घोष भी कुछ खास नही कर सकीं और सिर्फ 14 गेंदों में 15 रन ही बना सकीं.

साउथ अफ्रीका की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पहले 2 विकेट जल्दी गंवा दिया. लौरा वोल्वार्ट 21 गेंदों में 20 रन बनाकर चलती बनीं. वहीं एनेरी डर्कसेन खाता भी नही खोल सकीं. हालांकि इसके बाद ताजमिन ब्रिट्स और मारिजैन कप्प के बीच एक बड़ी साझेदारी हुई और साउथ अफ्रीका ने 5 गेंद रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया. मारिजैन कप्प ने 45 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 81 रन बनाए, जबकि ताजमिन ब्रिट्स ने 36 गेंदों में 40 रन बनाए.