मुंबई अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के तीसरे भाग का आधिकारिक शीर्षक अब ‘Drishyam: The Conclusion’ रखा गया है। अजय देवगन ने नए पोस्टर के साथ फिल्म के नाम और रिलीज डेट का ऐलान किया है।

नए पोस्टर में अजय देवगन अपने चर्चित किरदार विजय सालगांवकर के अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है— “मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है”, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
यह फिल्म हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का अंतिम अध्याय बताई जा रही है और 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर सहित कई चर्चित कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को बचाने में कामयाब होंगे या इस बार उनके सारे राज खुल जाएंगे? इसका जवाब दर्शकों को 2 अक्टूबर को मिलेगा।



