राम मंदिर चंदा चोरी का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. एफआईआर दर्ज होने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे भी हुए हैं. इसके साथ इस मुद्दे पर सियासत भी जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए मिले चंदे की जांच के नाम पर मामले को दबाने के बजाय इसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए. इसमें शामिल सभी लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि क्या निचले स्तर के कर्मचारी अकेले ही सीसीटीवी कैमरे बंद कर सकते हैं? क्या वो हजारों करोड़ रुपये के चढ़ावे की हेराफेरी कर सकते हैं? एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, भगवान राम जो मर्यादा पुरुषोत्तम और सत्य व धर्म के रक्षक हैं और उनके करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ की गई चोरी और लूट की इस धोखेबाजी भरी हरकत से पूरा देश स्तब्ध है.
चढ़ावे की हेराफेरी में ताकतवर लोगों की मिलीभगत है?
उन्होंने कहा, भगवान राम करोड़ों लोगों की पवित्र भावनाओं में बसते हैं. इसी श्रद्धा के साथ लोग मंदिर में सिर झुकाते हैं और दान देते हैं. जिन लोगों ने राम मंदिर में चोरी की है, उन्होंने गंभीर पाप किया है. एक अहम सवाल यह भी है चढ़ावे की हेराफेरी में ताकतवर लोगों की मिलीभगत है? जांच के नाम पर मामले को दबाने के बजाय पारदर्शी जांच हो. चोरी में शामिल सभी लोगों को कड़ी सजा मिले.
सत्य और धर्म को स्थापित करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और उनके करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ जो चोरी और लूट का कपटपूर्ण कृत्य किया गया है, उसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।
भगवान राम करोड़ों मन का पवित्र भाव हैं। उसी पवित्र भाव से लोग मंदिर में माथा टेकते हैं और दान
— Priyanka Gandhi Vadra June 26, 2026
29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
बता दें कि राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार सभी 8 लोगों को शुक्रवार को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस मामले में बीजेपी और विपक्ष एकदूसरे पर आरोपप्रत्यारोप लगा रहे हैं. वहीं, एफआईआर के बाद चंपत राय के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने प्रतिक्रिया दी है. वीएचपी का कहना है कि उसे ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है. चंपत राय वीएचपी के उपाध्यक्ष भी हैं.



