जापान में भूकंप आम है. हाल ही में वहां 7.1 तीव्रता का भूकंप आया. वहां सुनामी की चेतावनी जारी हुई है. कोई और देश होता तो इतने तीव्रता के भूकंप से तबाही आ जाती लेकिन जापान में ऐसा प्रायः नहीं होता. हर साल लगभग दो हजार भूकंप का सामना करने वाला जापान अब इसे लगभग जीत सा चुका है. इस देश ने ऐसी तकनीक विकसित कर ली है, जिससे भूकंप आने के पहले चेतावनी मिल जाती है. लोग सतर्क हो जाते हैं. या यूं भी कह सकते हैं कि जापान ने भूकंप से निपटने को पूरा एक इको सिस्टम विकसित कर लिया है, जइसमें तकनीक से लेकर सतर्कता तक शामिल है.

आइए, समझते हैं जापान के भूकंप चेतावनी सिस्टम की कहानी, भूकंप आने से कुछ सेकंड पहले अलर्ट कैसे पहुंचता है? बुलेट ट्रेन अपनेआप कैसे रुक जाती है?

जापान में भूकंप का खतरा इतना बड़ा क्यों है?

जापान प्रशांत महासागर के किनारे स्थित है. यहां पृथ्वी की कई टेक्टॉनिक प्लेटें एकदूसरे से मिलती हैं. ये प्लेटें लगातार दबाव बनाती हैं. कभीकभी यह दबाव अचानक टूटता है. तब तेज भूकंप आता है. यहां डेढ़ से दो हजार तक भूकंप हर साल महसूस किये जाते हैं. मतलब रोज भूकंप से सामना होता है. कईकई बार होता है. जापान ने इतिहास में कई विनाशकारी भूकंप देखे हैं. 1923 के कांतो भूकंप में टोक्यो क्षेत्र में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हुई थी. 1995 के कोबे भूकंप में हजारों लोग मारे गए थे. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। 2011 के तोहोकू भूकंप और सुनामी में 18 हजार से अधिक लोगों की जान गई थी. इस घटना के बाद जापान ने आपदा तैयारी को और मजबूत किया.

जापान में मॉल गिर गया.

चेतावनी सिस्टम काम कैसे करता है?

भूकंप के दौरान धरती से अलगअलग प्रकार की तरंगें निकलती हैं. इनमें सबसे पहले पहुंचने वाली तरंग को पीवेव कहा जाता है. यह अपेक्षाकृत तेज चलती है. आम तौर पर इसका झटका कम होता है. इसके बाद एसवेव और सतही तरंगें आती हैं. ये अधिक नुकसान पहुंचा सकती हैं. इमारतें ज्यादा हिलती हैं. सामान गिर सकता है. रेलवे ट्रैक हिल सकते हैं. यही समय सबसे खतरनाक होता है.

जापान की मौसम एजेंसी और संबंधित संस्थाओं ने देश भर में बहुत संवेदनशील सेंसर लगाए हैं. ये सेंसर जमीन की हल्की कंपन को भी रिकॉर्ड करते हैं. जैसे ही कई सेंसर पीवेव पकड़ते हैं, कंप्यूटर तेजी से डेटा का विश्लेषण करते हैं. सिस्टम यह समझने की कोशिश करता है कि भूकंप कहाँ सक्रिय है. उसकी तीव्रता कितनी हो सकती है. कौनकौन से शहरों में तेज झटके पहुंचने वाले हैं. इसके बाद चेतावनी टीवी, रेडियो, मोबाइल फोन, सार्वजनिक लाउडस्पीकर और डिजिटल नेटवर्क के जरिए भेजी जाती है.

अलर्ट लोगों तक इतनी तेजी से कैसे पहुंचता है?

जापान में चेतावनी केवल एक संदेश नहीं होती. यह कई माध्यमों से एक साथ भेजी जाती है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। मोबाइल फोन पर तेज अलार्म बज सकता है. टीवी कार्यक्रम के बीच चेतावनी दिखाई जा सकती है. रेडियो पर संदेश चल सकता है. रेलवे स्टेशन और स्कूलों में घोषणाएं हो सकती हैं. अलर्ट में आम तौर पर लोगों को तुरंत सावधानी बरतने को कहा जाता है. जैसे, सिर बचाना. मजबूत मेज के नीचे जाना. खिड़की से दूर हटना. गैस या आग के स्रोत से दूर रहना. बाहर हों तो दीवारों और बिजली के खंभों से दूर जाना. लेकिन हर व्यक्ति को समान समय नहीं मिलता. जो जगह भूकंप के केंद्र के बहुत पास हो, वहां तेज झटके अलर्ट से पहले ही आ सकते हैं. दूर के शहरों में लोगों को कुछ सेकंड या कभीकभी उससे अधिक समय मिल सकता है. इसलिए यह भविष्यवाणी नहीं है. यह भूकंप शुरू होने के बाद, तेज झटके पहुंचने से पहले भेजी गई तत्काल चेतावनी है.

🇯🇵 More than 50 people were injured in one of the prefectures on Kyushu Island in Japan after powerful 7,1 earthquakes

Japanese Prime Minister Sanae Takaichi reported that the tremors caused fires, damage to roads and bridges, as well as the collapse of buildings.

NHK reported pic.twitter.com/hTFjhdZPl1

— Visegrád 24 July 28, 2026

बुलेट ट्रेन अपनेआप कैसे रुकती है?

जापान की शिंकानसेन बुलेट ट्रेन बहुत तेज चलती है. इसकी गति कई मार्गों पर 200 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक हो सकती है. इतनी तेज ट्रेन के लिए अचानक आने वाला भूकंप बड़ा जोखिम बन सकता है. इसीलिए रेल नेटवर्क को भूकंप चेतावनी प्रणाली से जोड़ा गया है. रेलवे लाइन के पास और आसपास के क्षेत्रों में सेंसर लगे हैं. जब सेंसर शुरुआती भूकंपीय तरंगों को पकड़ते हैं, तो सिस्टम ट्रेन नियंत्रण केंद्र को संकेत भेजता है. इसके बाद बिजली आपूर्ति को नियंत्रित किया जा सकता है. ट्रेन के ड्राइवर को चेतावनी मिलती है. कई स्थितियों में स्वचालित ब्रेकिंग प्रणाली सक्रिय हो जाती है. ट्रेन तुरंत पूरी तरह नहीं रुकती, क्योंकि तेज रफ्तार ट्रेन को रुकने के लिए दूरी चाहिए, लेकिन वह तेजी से गति कम करने लगती है.

यह व्यवस्था दुर्घटना की संभावना को कम करती है. ट्रेन को पुल, सुरंग, मोड़ या कमजोर हिस्से तक पहुंचने से पहले धीमा किया जा सकता है. भूकंप के बाद रेल पटरियों, बिजली लाइनों और पुलों की जांच की जाती है. जांच पूरी होने तक कई बार सेवा रोकी भी जाती है.

सिर्फ ट्रेन नहीं, पूरे समाज की तैयारी

जापान में चेतावनी सिस्टम का उपयोग केवल रेलवे के लिए नहीं होता. कई कारखानों में भारी मशीनें स्वतः बंद हो सकती हैं. अस्पतालों में कर्मचारियों को अलर्ट मिलता है. स्कूलों में बच्चे नियमित अभ्यास करते हैं. कार्यालयों में सुरक्षित निकासी की योजना होती है. लिफ्ट में भी सुरक्षा व्यवस्था होती है. भूकंप के संकेत पर कई लिफ्ट निकटतम मंजिल पर रुकने की कोशिश करती हैं. लोग फंसें नहीं, इसके लिए विशेष नियम बनाए गए हैं. घरों में भी तैयारी पर जोर दिया जाता है. अलमारियों को दीवार से जोड़ा जाता है. भारी टीवी और फर्नीचर सुरक्षित किए जाते हैं. आपात बैग तैयार रखा जाता है. इसमें पानी, सूखा भोजन, टॉर्च, दवाएं और जरूरी दस्तावेज रखे जा सकते हैं.

चेतावनी मिलने पर क्या करना चाहिए?

अलर्ट सुनते ही घबराना नहीं चाहिए. दौड़कर बाहर निकलना हमेशा सही नहीं होता. सबसे पहले सिर और गर्दन को बचाना चाहिए. यदि आप कमरे में हैं, तो मजबूत मेज के नीचे झुकें। खिड़कियों, कांच और ऊंची अलमारियों से दूर रहें. यदि आप ट्रेन में हैं, तो कर्मचारियों के निर्देश मानें. यदि आप सड़क पर हैं, तो वाहन को सुरक्षित जगह रोकें. पुल, सुरंग, बिजली के तार और ऊंची दीवारों से दूरी रखें. समुद्र तट के पास हों और तेज भूकंप महसूस हो, तो सुनामी की चेतावनी पर भी ध्यान दें. ऊंची और सुरक्षित जगह की ओर जाएं. यह सावधानियाँ जापान ही नहीं, किसी भी देश में काम आ सकती हैं.

तकनीक के साथ जागरूकता भी जरूरी

जापान का सिस्टम दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण है. लेकिन तकनीक अकेले हर जान नहीं बचा सकती. सेंसर चेतावनी भेज सकते हैं. ट्रेन रोक सकते हैं. मशीनें बंद कर सकते हैं. पर लोगों को यह भी पता होना चाहिए कि अलर्ट के बाद क्या करना है. भूकंप के दौरान सही प्रतिक्रिया, मजबूत इमारतें, नियमित अभ्यास और भरोसेमंद सूचना व्यवस्था बहुत जरूरी हैं. जापान ने यह समझा है कि आपदा को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता, लेकिन उसके असर को कम जरूर किया जा सकता है. भूकंप चेतावनी प्रणाली की असली ताकत यही है. यह कुछ सेकंड खरीदती है और कई बार, वही कुछ सेकंड जीवन और मौत के बीच का अंतर बन जाते हैं.