भारत में अब हाइब्रिड कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है. कम ईंधन खर्च, बेहतर माइलेज की वजह से कई बड़ी कार कंपनियां हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं. इसीमें देश की बड़ी SUV निर्माता कंपनी महिंद्रा भी अपनी लोकप्रिय SUV लाइनअप में हाइब्रिड मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है.

हाल ही में का एक नया टेस्ट मॉडल भारतीय सड़कों पर देखा गया है. यह गाड़ी पूरी तरह से कैमरे से ढकी हुई थी, जिसकी वजह से इसके डिजाइन में होने वाले बदलाव साफ दिखाई नहीं दे पाए. हालांकि, टेस्ट म्यूल का आकार और बॉडी शेप मौजूदा XUV 7XO जैसा ही नजर आया.
क्या यह XUV 7XO का Hybrid मॉडल हो सकता है?
टेस्टिंग के दौरान दिखी SUV में बाहरी डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया है. इसका रूफ डिजाइन, विंडो लाइन और बॉडी प्रोपोर्शन मौजूदा मॉडल जैसा ही है. ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी इसमें किसी नए पावरट्रेन की टेस्टिंग कर रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, और XEV 9E के हाइब्रिड वर्जन पर काम कर रही है. XUV 7XO Hybrid को कंपनी के अंदर W613 कोडनेम दिया गया है. अगर यह मॉडल लॉन्च होता है, तो यह महिंद्रा की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV बन सकती है.
हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस टेस्टिंग मॉडल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इसलिए इसे हाइब्रिड वर्जन मानना अभी सिर्फ अनुमान है.
नए नियमों के कारण बढ़ा हाइब्रिड पर फोकस
महिंद्रा के हाइब्रिड मॉडल पर काम करने की एक बड़ी वजह आने वाले CAFE III नियम हो सकते हैं. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। ये नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होने की उम्मीद है और इनमें कार कंपनियों के लिए प्रदूषण कम करने के टारगेट और सख्त होंगे.महिंद्रा की SUV रेंज में अभी डीजल इंजन वाली गाड़ियों की हिस्सेदारी काफी ज्यादा है. ScorpioN, Thar, Bolero और XUV 7XO जैसी SUVs में डीजल इंजन लोकप्रिय हैं. ऐसे में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी कंपनी को अपने पूरे पोर्टफोलियो का उत्सर्जन स्तर कम करने में मदद कर सकती है.
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी का इस्तेमाल होता है, जिससे बेहतर माइलेज मिलता है और ईंधन की खपत कम होती है. आने वाले समय में हाइब्रिड SUV भारतीय बाजार में पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक मॉडल के बीच एक मजबूत विकल्प बन सकती हैं.



