Ajay Devgn की ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों ने फिल्म देखकर एक्स पर अपने रिव्यू भी शेयर कर दिए हैं।

एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है और सोशल मीडिया पर दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। जहां कुछ दर्शकों ने फिल्म के मजेदार पलों की तारीफ की, वहीं कई लोगों ने इसे ‘क्रिंज कॉमेडी’ कहा और AIजनरेटेड विजुअल्स के इस्तेमाल की आलोचना की, जिससे ऑनलाइन मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।
शुक्रवार, 10 जुलाई को रिलीज हुई इस कॉमेडी फिल्म में फिर से अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की ओजी टीम ने वापसी की है, यह एंडवेंचर टीम फिर से एक खजाने के पीछे दोड़ रही है।
दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?
पहला शो खत्म होते ही, मूवी देखने वालों ने X पर अपने रिएक्शन शेयर करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘हमेशा की तरह अजय देवगन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है, खासकर ‘इश्क’ फिल्म के ‘रामराम’ वाले सीन को फिर से बनाने वाले हिस्से में। रितेश देशमुख को कई मजेदार सीन और आखिर में एक प्यारा सा सीन मिला है; वहीं आदि और मानव के रोल में अरशद वारसी और जावेद जाफरी ने कमाल कर दिया है।
बाकी कलाकारों ने भी इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अच्छा साथ दिया है। इसे अपने परिवार के साथ देखें, खासकर बच्चों के साथ 4DX में; उन्हें बीचबीच में पानी की बौछारें बहुत पसंद आएंगी।’
एक दर्शक ने रिव्यू देते हुए लिखा, ‘फिल्म का पहला हिस्सा बहुत पसंद आया; दूसरा हिस्सा कहींकहीं थोड़ा धीमा हो जाता है, लेकिन फिर भी काफी हंसाता है। खजाना खोजने वाला हिस्सा थोड़ा फीका लगा, लेकिन उसके बाद आए इमोशनल सीन दिल को छू गए और फिल्म को एक अच्छा वजन दिया’।
एक ने इंटरवल तक मूवी देखके रिव्यू देते हुए लिखा, ‘अब तक तो यह ठीकठाक है; कुछ जोक्स एकदम सही लग रहे हैं, तो कुछ बहुत ही अजीब लग रहे हैं और ‘अजीब’ से मेरा मतलब है, हद से ज्यादा अजीब। एक्टर्स ने ठीकठाक काम किया है, म्यूजिक बेकार है, बैकग्राउंड म्यूजिक ठीक है, कहानी बहुत अच्छी है और ‘धमाल 4’ की खासियत है, लेकिन शुरुआती सीन में AI का इस्तेमाल बहुत खराब लग रहा है। अब तक तो यह ठीक है, पूरा रिव्यू जल्द ही आएगा’।
एक ने लिखा, ‘धमाल 4, मुझे खास नहीं लगी, कुछ जोक्स बिल्कुल अच्छे नहीं हैं वहीं थोड़े बहुत अच्छे हैं। एक्टर्स ने अच्छा काम किया है लेकिन राइटिंग काफी कमजोर है। ये टोटल धमाल से बेहतर है, ये बहुत ज्यादा भी खराब नहीं है एक बार देखोगे ऑडियंस के साथ तो मजा आएगा। सन ऑफ सरदार 2 से तो लाख गुना बेहतर है’।
एक ने लिखा, ‘बहुत ज्यादा स्क्रीमिंग है जिससे बच्चे भी बोर और चिड़चिड़े हो सकते हैं’।
कलाकारों की चौकड़ी ने किया कमाल
इस फ्रैंचाइजी की ओरिजिनल चौकड़ी अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है। दर्शकों के मुताबिक फिल्म की कहानी की राइटिंग कमजोर रही लेकिन कलाकारों ने अपना काम अच्छे से किया। इनके अलावा फिल्म में रवि किशन, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
क्या है ‘धमाल 4’ की कहानी?
इस नई फिल्म में यह गैंग ‘Treasure of Life’ की तलाश में निकलती है। उनका यह मिशन जल्द ही कई मजेदार और उथलपुथल भरी घटनाओं में बदल जाता है, जो इस फ्रैंचाइजी की पहचान बन चुके स्लैपस्टिक ह्यूमर और एडवेंचर के अनोखे मेल को बनाए रखता है। इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। यह धमाल फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म है। इसके पहले धमाल, डबल धमाल और टोटल धमाल फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।



