Jharkhand MotherDaughter Murder Case: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत मंझारी थाना क्षेत्र के बड़ा तोरलो गांव के टोपासाई टोला में खेत की मेड़ काटने को लेकर शुरू हुए जमीन विवाद और उसे कब्जाने के लिए मांबेटी की हत्या कर दी गई थी. दोनों की लाश जलाकर गुफा में दफना दी गई थी. मृतक मांबेटी की पहचान कुनी कुई बिरुवा और उनकी बेटी नामसी बिरुवा के रूप में हुई थी. पश्चमी सिंहभूम पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा किया है.

साथ ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी तोरलो गांव के ही रहने वाले हैं और मृतक मांबेटी के पड़ोसी हैं. आरोपियों का नाम यदुनाथ बिरुवा, लादुरा बिरुवा, राजा राम बिरुवा, चंद्र बिरुवा उर्फ चंद्र बिरुवा, माहती बिरुवा, दुई कोंडाकेल उर्फ लखन कोंडाकेल और त्रिभुवन बिरुवा है. आरोपियों की निशानदेही पर जंगल की दाबुक पहाड़ी स्थित गुफा से मांबेटी के हड्डियों के अवशेष बरामद किए गए.
15 दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता थी मांबेटी
दरअसल मांबेटी पिछले लगभग 15 दिनों से रहस्यमय ढंग से अपने घर से लापता थीं. इस पर ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आंशका हुई, जिसके बाद मंझारी थाना को सूचना दी गई कि कुनी कुई और उनकी बेटी नामसी बिरुवा घर से लापता हैं. जमीन विवाद को लेकर उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई गई. फिर इस मामले में 27 अक्टूबर को मंझारी थाना में एफआईआर दर्ज की गई.
मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान विभिन्न तकनीकी पहलुओं और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर मंझारी थाना पुलिस को जमीन से जुड़े विवाद शक हुआ. फिर पुलिस ने यदुनाथ विरूवा सहित कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मांबेटी की डबल मर्डर का खुलासा हो गया. आरोपियों को अरेस्ट किया गया.
पूछताछ में आरोपियों ने क्या बताया?
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मजिस्ट्रेट और एफएसएल टीम की मौजूदगी में तोरलो जंगल के दाबुक पहाड़ स्थित गुफा से मांबेटी के जले हुए शव के अवशेष बरामद किए. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी. पति की मौत के बाद मांबेटी ही थीं.
पूछताछ में पता चला कि लगभग तीन महीने पहले खेत की मेड़ काटने को लेकर कुनी कुई बिरुवा और पड़ोसी यदुनाथ बिरुवा के बीच विवाद हुआ था. इसी विवाद के बाद जमीन पर कब्जा करने की नीयत से मांबेटी की हत्या और लाश को सुनसान गुफा में दफनाने की साजिश रची गई. फिर 13 अक्टूबर को मांबेटी की हत्या कर दी गई.
डबल मर्डर में 1213 लोग हैं शामिल
इसके बाद दोनों के शव को गांव के बाहर तोरलो जंगल स्थित दाबुक पहाड़ की गुफा में ले जाकर झाड़ियों से ढककर डीजल छिड़ककर जला दिया गया और शव के अवशेष गुफा में ही छिपा दिए गए सभी सात आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापा मार रही है. डबल मर्डर में लगभग 12 से 13 लोगों की संलिप्ता की बात सामने आई है.



