अगस्त का पूरा महीना व्रतत्योहारों से भरा हुआ है। सावन की शुरुआत भी हो चुकी है, ऐसे में शिवभक्त भी भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए व्रत रखेंगे और पूजाअर्चना करेगे। वैसे अगस्त 2026 की शुरुआत शुभ योग के साथ हो रही है। असल में यह पूरा महीना भक्ति में डूबने वाला है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। व्रतत्योहारों की झड़ी लगने वाली है।
इस दौरान कई मुख्य व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे, जिनका हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। अगस्त में भाईबहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन, महिलाओं के लिए प्रमुख व्रत हरियाली चीज, एकादशीप्रदोष व्रत सहित अन्य व्रतत्योहारों की लिस्ट इस लेख में हम आपको बताएंगे। इस बार सावन के महीने में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों लगेंगे। जिसका असर देशदुनिया व विभिन्न राशियों पर देखने को मिलेगा। चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं अगस्त महीने में पड़ने वाले व्रतत्योहारों की लिस्ट।
अगस्त में कब लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण?
अगस्त के महीने में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों लगेंगे। 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगेगा। भारत के समय के अनुसार, इसकी शुरुआत रात 9:04 बजे होगी और समाप्त 13 अगस्त की सुबह 4.25 बजे होगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। जिसके चलते भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।
वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। भारत के समय के अनुसार, यह सुबह 6.53 बजे शुरु होकर दोपहर 12.31 बजे तक रहेगा। वैसे चंद्र ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।
अगस्त के प्रमुख व्रत और त्योहार 
अगस्त के महीने में आने वाले त्योहारों के लिए पहले से ही मन में उत्साह उत्पन्न हो जाती है, आइए आपको अगस्त के प्रमुख व्रतत्योहारों के बारे में बताते है
2 अगस्त गजानन संकष्टी चतुर्थी
3 अगस्त पहला सावन सोमवार व्रत
4 अगस्त पहला मंगला गौरी व्रत
5 अगस्त सावन कालाष्टमी व्रत
7 अगस्त मासिक कार्तिगाई
8 अगस्त रोहिणी व्रत
9 अगस्त कामिका एकादशी
10 अगस्त दूसरा सावन सोमवार व्रत, सोम प्रदोष व्रत
11 अगस्त दूसरा मंगला गौरी व्रत, सावन शिवरात्रि
12 अगस्त सावन अमावस्या, हरियाली अमावस्या, सूर्य ग्रहण
13 अगस्त सावन शुक्ल प्रतिपदा, श्रावण शुक्ल पक्ष प्रारंभ
15 अगस्त हरियाली तीज
16 अगस्त सावन विनायक चतुर्थी
17 अगस्त तीसरा सावन सोमवार, नाग पंचमी, सिंह संक्रांति
18 अगस्त तीसरा मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती
19 अगस्त तुलसीदास जयंती
20 अगस्त सावन मासिक दुर्गाष्टमी
23 अगस्त श्रावण पुत्रदा एकादशी
24 अगस्त चौथा सावन सोमवार
25 अगस्त चौथा मंगला गौरी व्रत
26 अगस्त ओणम
27 अगस्त श्रावण पूर्णिमा व्रत
28 अगस्त श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन, चंद्र ग्रहण 
31 अगस्त कजरी तीज, श्रीगणेश चतुर्थी