google-site-verification=9tzj7dAxEdRM8qPmxg3SoIfyZzFeqmq7ZMcWnKmlPIA
Saturday, March 25, 2023
India

Rahu Venus conjunction 2023: इन 3 राशियों को रहना चाहिए सावधान..


Rahu Venus conjunction 2023: आज हम आपको तीन ऐसी राशियों के बारे में बताएंगे जिनसे सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है।

शुक्र को, कला सौंदर्य और भौतिक सुख का कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र उच्च स्थान में होता है उसे शुभ फल प्राप्त होते हैं। अब होली के बाद शुक्र मेष राशि में प्रवेश करने जा रहा है। वर्तमान में राहु ग्रह पहले से ही मेष राशि में विराजमान है। 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर इसका असर देखने को मिलेगा। तो ऐसे में आज हम आपको तीन ऐसी राशियों के बारे में बताएंगे जिनसे सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो बिजनेस में घाटा होने की संभावना है।

मेष राशि

शुक्र और राहु की युति मेष राशि के जातकों के लिए अशुभ मानी जाती है। गुप्त शत्रुओं से आपको दूर रहने की जरूरत है। रिश्तों में आपको धोखा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पैसों का लेन-देन करने से बचें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र और राहु हानिकारक साबित होंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है। वाद-विवाद से बचें, अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। लोगों से ज्यादा बात करने से बचें। ।

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि किसकी होती है। शुक्र और राहु इनके लिए परेशानी लेकर आए हैं। प्रमोशन को लेकर आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं में भी रुकावट आ सकती है। कोई आपके सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। इस राशि के जातकों को व्यापार में हानि होने की भी संभावना है।

ये भी पढ़े:MP News: पंचायत में हुआ जमकर हंगामा, उपाध्‍यक्ष ने चेंबर में घुसकर CEO पर लगाए भ्रष्‍टाचार के आरोप

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply