
Rajpal Yadav 1200 Crore Projects: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल जाने के बाद सुर्खियों में रहे। फरवरी की शुरुआत में उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया था, जहां करीब 12 दिन रहने के बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने मुंबई में 28 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने मामलों और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजपाल यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनके पास इस समय 1200 करोड़ रुपये का ब्रांडिंग और प्रोजेक्ट वर्क है, जिसका रिजल्ट साल 2026 के आखिर तक सामने आएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रकम फिल्मों की फीस नहीं है, बल्कि अलग-अलग प्रोजेक्ट्स और ब्रांडिंग डील्स से जुड़ी है। पिछले 10 साल में मैंने जो सीखा है, अब उसके आधार पर काम कर रहा हूं। मेरे पास चार बड़े एग्रीमेंट हैं। किसी प्रोजेक्ट में मेरी फीस है, तो कहीं पर मेरा शेयर है।
राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्म
राजपाल यादव ने यह भी बताया कि उनके पास इस समय करीब 10 फिल्में हैं। इनमें ‘भूत बंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हैवान’ जैसी फिल्में शामिल हैं, जो आने वाले समय में रिलीज होंगी। उन्होंने कहा कि वह लगातार काम कर रहे हैं और आने वाला समय उनके लिए बेहद अहम होगा। अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए राजपाल यादव भावुक भी नजर आए। उन्होंने उन लोगों का आभार जताया जिन्होंने इस दौरान उनका साथ दिया।
राजपाल यादव ने कही ये बात
राजपाल यादव ने कहा कि पिछले 20 दिनों में पर कई तरह की बातें आईं किसी ने मदद की पेशकश की, किसी ने समर्थन दिया। मैं दिल से उन सभी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने तन, मन और धन से मेरा साथ दिया। अब राजपाल यादव का कहना है कि वह कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हैं और अपने सभी दायित्वों को पूरा करेंगे। साथ ही, उन्होंने भरोसा जताया कि 2026 के अंत तक उनके नए प्रोजेक्ट्स का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।
View this post on Instagram
इस फिल्म के लिए लिया था लोन
गौरतलब है कि साल 2010 में ने फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाई थी, जिसके लिए उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी और लोन चुकाने में देरी के कारण चेक बाउंस का मामला सामने आया। इसके बाद लोन देने वाली कंपनी ने केस दर्ज कराया और कोर्ट के आदेश पर उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया।