जेल से वापसी के बाद राजपाल यादव का दमदार कमबैक, अक्षय संग ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर दिखा पुराना अंदाज

Rajpal Yadav Comeback After Jail Akshay Kumar Wheel Of Fortune Show Set Video Viral

Rajpal Yadav On Akshay kumar Show: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव हाल ही में चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से 13 दिन बाद रिहा हुए थे। रिहाई के बाद उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार के साथ समय बिताया, बल्कि भतीजी की शादी में भी शामिल हुए। अब वह दोबारा काम पर लौट चुके हैं और पहले से ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें अक्षय कुमार, एकता कपूर और वामिका गब्बी के साथ स्पॉट किया गया।

 

View this post on Instagram

 

अक्षय कुमार के शो पर पहुंचे राजपाल यादव

दरअसल, अक्षय कुमार के टीवी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर पहुंचे थे। यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित होता है और इसमें कई बड़े सितारे अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। इस एपिसोड में फिल्म ‘भूत बंगला’ की स्टारकास्ट पहुंची थी, जिसकी रिलीज 10 अप्रैल को तय है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। हालांकि एपिसोड की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली गई थी। 27 फरवरी को सेट के बाहर पैपराजी ने सितारों को कैमरे में कैद किया।

राजपाल यादव यहां बेहद खुश और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। उन्होंने पपाराजी को मजेदार पोज दिए और ‘भूल भुलैया’ के अपने पंडित वाले अंदाज में पानी सुनते ही छलांग लगाने वाला फनी स्टेप भी किया। जब उनसे हालचाल पूछा गया तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर सबका अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हुआ और फैंस ने कमेंट कर उनकी एनर्जी की तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें दोबारा इसी जोश में देखकर अच्छा लगा।

 

View this post on Instagram

 

इससे पहले राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वह काम पर वापस लौट आए हैं। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि 1997 में मुंबई आने के बाद उन्हें पहला बड़ा मौका ‘स्वराज’ सीरियल में मिला था। उन्होंने भारतीय सिनेमा और दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि वह हमेशा सार्थक मनोरंजन देने की कोशिश करेंगे।

-

एक्टर जल्द इस फिल्म में साथ आएंगे नजर

फिल्मों की बात करें तो राजपाल यादव जल्द ही के साथ ‘भूत बंगला’ और मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ में नजर आएंगे। अपने खास कॉमिक अंदाज और मेहनत के दम पर उन्होंने फिर साबित कर दिया है कि मुश्किलें चाहे जितनी हों, असली कलाकार हमेशा वापसी करता है।

Leave a Reply