शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने गई महिला से’ रेप, सहेली पर साजिश में शामिल होने का आरोप..!

Faridabad Shooter Rape: फरीदाबाद में महिला शूटर के साथ रेप की घटना सामने आई है। महिला ने पुलिस में शिकायत दी है। फरीदाबाद में वह अपनी दोस्त के साथ शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने आई थी।

Woman raped while participating in shooting competition, friend accused of conspiracy

Woman Shooter Rape: हरियाणा के फरीदाबाद में महिला शूटर के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता भिवानी की रहने वाली है। वह सहेली के साथ फरीदाबाद में शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आई थी। प्रतियोगिता बाद दोनों घर जा रहे थे। इस दौरान उसकी सहेली ने अपने परिचित को कॉल किया, ताकि वह उन्हें मेट्रो स्टेशन छोड़ सके। आरोप है कि सहेली के जानकार ने रात ज्यादा होने का बहाना बनाते हुए फरीदाबाद में ही रुकने की बात की और दोनों महिला खिलाड़ियों को एक होटल में ले गया।

इसी दौरान सहेली के जानकार का साथी भी वहां पहुंच गया, जिसने पूरे प्लान के तहत महिला खिलाड़ी के साथ रेप किया। रेप के वक्त पीड़िता की सहेली अपनी जानकार के साथ होटल से बाहर घूमने की बात कहकर निकल गई थी। दोनों के लौटने पर पीड़िता ने सहेली और दोनों युवकों को कमरे में बंद किया और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की सहेली और उसके दोनों जानकार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

सहेली ने कॉल करके 2 युवकों को बुलाया

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक पीड़िता अपनी सहेली के साथ मंगलवार को फरीदाबाद पहुंची थी। दोनों ने तिलपत शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद शाम को वापसी की योजना बनाई जा रही थी। इस दौरान महिला शूटर की सहेली ने अपने परिचित से संपर्क किया, ताकि उन्हें मेट्रो स्टेशन छोड़ा जा सके। सहेली के कॉल करने के आधा घंटे बाद फरीदाबाद निवासी गौरव और सतेंद्र मौके पर पहुंचे। चारों ने तय किया कि वे बुधवार रात फरीदाबाद में रुकेंगे और अगले दिन भिवानी रवाना होंगे। बुधवार शाम को चारों ने सराय ख्वाजा इलाके स्थित होटल में दो कमरे लिए। एक कमरे में सभी ने पार्टी की।

सहेली के बाहर जाते हुई वारदात

रात 9 बजे महिला शूटर की सहेली अपने परिचित गौरव के साथ कुछ सामान लेने चली गई। इस दौरान दूसरे कमरे में मौजूद सतेंद्र ने महिला शूटर के साथ रेप किया। पीड़िता के अनुसार, वह घटना से स्तब्ध रह गई। किसी तरह खुद को संभाला। सहेली लौटी तो पीड़िता दूसरे कमरे में चली गई। इसके बाद उसने अपने एक करीबी दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी सहेली और दोनों युवकों को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी।

कोर्ट ने तीनों आरोपियों को भेजा जेल

पीड़िता द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी सहेली समेत तीनों आरोपियों को हिरासत में ले ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वारदात होटल के कमरे में हुई और इसमें भरोसे का दुरुपयोग किया गया। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही। घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Leave a Reply