रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तिरुपति में लिया आशीर्वाद, फैंस को दिया खास सरप्राइज

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Seek Divine Blessings At Tirupati Balaji

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda At Tirupati Balaji: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों को आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया। शादी के तुरंत बाद भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंचे इस जोड़े की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मंदिर में पहुंचकर दोनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान रश्मिका और विजय ट्रेडिशनल आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए। जहां विजय देवरकोंडा ने देसी अंदाज में धोती-कुर्ता पहना, वहीं रश्मिका मंदाना पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। मंदिर परिसर में भारी भीड़ के बीच इस स्टार कपल ने अपने फैंस को खास सरप्राइज दिया।

कपल ने लोगों को बांटीं मिठाइयां

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने खुद आगे बढ़कर लोगों को मिठाइयां बांटीं और शुभकामनाएं दीं। उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही थी। हालांकि, फैंस की भारी भीड़ के कारण सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग इस कपल की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। फैंस उनकी सादगी और धार्मिक आस्था की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अन्नदानम का भी किया ऐलान

जानकारी के मुताबिक, तिरुपति बालाजी के अलावा यह कपल कई अन्य मंदिरों में भी अन्नदानम कराने वाला है। शादी की खुशी में उन्होंने देश के 23 शहरों जिनमें मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई और हैदराबाद शामिल हैं में हजारों मिठाइयों के डिब्बे बांटने की व्यवस्था की है। इन मिठाई के डिब्बों को खास डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जिन पर कपल का नाम और शादी की थीम झलकती है। ट्रकों के जरिए अलग-अलग शहरों में ये मिठाइयां भेजी गई हैं।

शादी के बाद भी चर्चा में कपल

हाल ही में दोनों ने देश के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सुर्खियां बटोरी थीं। शादी के बाद घर में पहली एंट्री और अब तिरुपति दर्शन हर कदम पर यह जोड़ी फैंस को सरप्राइज दे रही है। की यह धार्मिक यात्रा और समाजसेवा का पहलू उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें परफेक्ट कपल बता रहे हैं और उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply