Featured Image

Aligarh School Viral Video News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक स्कूल के छात्रों का अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है. वीडियो में दो छात्र स्कूल बैग से कट्टे और कारतूस निकालकर दिखाते नजर आ रहे हैं. मामला क्वार्सी थाना क्षेत्र के नेशनल इंटर कॉलेज का है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी. हालांकि, डीएसपी सर्वम सिंह ने खुलासा किया कि यह वीडियो अभी का नहीं, बल्कि करीब दो साल पुरानी घटना का है. उस समय स्कूल प्रशासन ने दोनों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कॉलेज से निष्कासित कर दिया था.

स्कूल बैग से हथियार निकालते दिखे छात्र

DSP सर्वम सिंह ने बताई घटना की सच्चाई

मामले को लेकर डीएसपी सर्वम सिंह ने नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल से संपर्क कर जानकारी ली. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वीडियो लगभग दो साल पुराना है. यानी सोशल मीडिया पर जिस घटना को लेकर चर्चा हो रही है, वह हाल की नहीं है. डीएसपी ने बताया कि उस समय भी मामले में कार्रवाई की गई थी. कॉलेज प्रशासन ने दोनों छात्रों को निष्कासित कर दिया था. पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

पुराने वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही जांच