Dark Chocolate Benefit:  शायद ही कोई हो जिसे चॉकलेट खाना पसंद न हो। क्या बच्चा हो या बड़ा, सभी चॉकलेट खाने के दिवाने होते है। अगर बात डार्क चॉकलेट खाने की हो तो चॉकलेट न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि सेहत के लिए भी एक तरह का सुपरफूड मानी जाती है। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई तरह के फायदे होते हैं।

रोजाना 12 पीस डार्क चॉकलेट खाने से शरीर को ढेरों फायदे मिल सकते हैं। चॉकलेट का नाम सुनते ही अक्सर लोग इसे अनहेल्दी समझ लेते हैं, लेकिन अगर बात कम से कम 70% कोको वाली डार्क चॉकलेट की हो, तो यह स्वाद के साथसाथ सेहत का खजाना साबित होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके फायदे।

चॉकलेट खाने से क्या क्या फायदा होता है?

  • याददाश्त बढ़ता है

चॉकलेट खाने से याददाश्त बढ़ता है। में मौजूद कोको मस्तिष्क में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। इससे आपकी एकाग्रता, याददाश्त और सीखने की क्षमता में सुधार होता है। बढ़ती उम्र के साथ होने वाली मानसिक कमजोरियों से ब चाने में भी यह काफी मददगार है।

  • हार्ट को रखता तंदुरुस्त

चॉकलेट खाने से याददाश्त बढ़ने के अलावा हार्ट भी स्वस्थ रहता है। डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स नाम का एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह ब्लड वेसल्स को आराम पहुंचाता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। रोज 12 पीस खाने से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

  • मूड बनाए हैप्पी

तनाव या चिड़चिड़ापन महसूस हो रहा हो”https://navbharatlive.com/photos/anxietycausesdailyhabitspreventiontips1842109.html”>डिप्रेशन और एंग्जायटी से राहत दिलाती है।

  • स्किन पर ग्लो

यह सिर्फ सेहत ही नहीं, त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक UV किरणों और फ्रीरेडिकल्स से बचाते हैं। इससे चेहरे पर असमय झुर्रियां नहीं पड़तीं और त्वचा का प्राकृतिक निखार बना रहता है।

  • वजन और शुगर क्रेविंग पर कंट्रोल

मीठा खाने की क्रेविंग को दबाने के लिए 12 पीस डार्क चॉकलेट खाना सबसे बेहतर ऑप्शन है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।