SA vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वो नजारा देखने को मिला जिसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी। मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम ने पूरे विश्व कप में अजेय रही साउथ अफ्रीका का न सिर्फ विजय रथ रोका बल्कि 9 विकेट से रौंदते हुए फाइनल में जगह बनाई।
न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलेन ने नाबाद 100 रनों की शतकीय पारी खेलते हुए साउथ अफ्रीका के विश्व विजेता बनने के सपने को चूर-चूर कर डाला।
SA vs NZ: फिन एलेन-टिम सिफर्ट का तूफान
न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार साउथ अफ्रीका को पटखनी दी है। कीवि सेना की ओर से फिन एलेन ने 100 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। जिसके आगे मार्क्ररम एंड कंपनी काफी बेबस नजर आई। फिन एलेन के साथ टिम सिफर्ट ने भी 33 गेंदों पर 58 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेलकर साउथ अफ्रीका को चारो खाने चित्त कर दिया।
SA vs NZ: क्या रहा मैच का हाल?
न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और ये फैसला उनके हक में रहा। साउथ अफ्रीका के टॉप 3 बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रहे। कप्तान मार्क्ररम 18 रन बनाकर आउट हुए, डिकॉक 10 तो वहीं तो रिकल्टन पहली गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए।
डेवाल्ड ब्रेविस ने 34, मार्को यानसेन ने नाबाद 55 रन बनाकर किसी तरह साउथ अफ्रीका को 169 रनों तक पहुंचाया लेकिन ये रन न्यूजीलैंड के लिए काफी कम साबित हुए।
SA vs NZ: न्यूजीलैंड की पारी का हाल
न्यूजीलैंड के जीत की स्क्रिप्ट ओपनर फिन एलेन और टिम सिफर्ट ने लिखी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े। सिफर्ट ने 33 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली लेकिन फिन एलेन ने महज 33 गेंदों में शतक ही लगा दिया। एलेन ने अपनी इस पारी में 8 छक्के और 10 चौके लगाए। इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 303.03 रहा जो कि एक रिकॉर्ड है।
न्यूजीलैंड ने 170 रनों का लक्ष्य सिर्फ 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 छक्के और 19 चौके लगाए और साउथ अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी यूनिट को उसने चारों खाने चित कर दिया। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के बाद उसके गेंदबाजों ने भी खराब प्रदर्शन करने की हदें पार कर दी।
साउथ अफ्रीका का निराशाजनक प्रदर्शन
मार्को यानसन ने 17 गेंदों में 53 रन लुटा दिए। रबाडा ने 28, बॉश ने 2 ओवर में 35 रन दिए। केशव महाराज ने भी 3 ओवर में 33 रन दिए। एन्गिडी ने 22 रन लुटाए। न्यूजीलैंड के ओपनर साइफर्ट और एलेन ने मिलकर उन्हें पूरी तरह गेम से बाहर कर दिया।
ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।