सहारनपुर: एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, चार गिरफ्तार; कांट्रैक्टर की भूमिका संदिग्ध

सहारनपुर: थाना सदर बाजार पुलिस ने एटीएम मशीन तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर मय चार जिंदा कारतूस (22 बोर), दो पेंचकश, एक चाकू, दो मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है. मामले में एटीएम में पैसा डालने वाले कथित कांट्रैक्टर की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है.

पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 2 मार्च 2026 की रात गश्त और चेकिंग के दौरान शिवालिक बैंक के पास स्थित हिताची एटीएम पर दो युवक मशीन को पेंचकश से खोलते हुए पकड़े गए. मौके से विनीत कुमार नैन निवासी बालाजी पुरम और विकास कुमार निवासी रामपुरी कॉलोनी खलासी लाइन को गिरफ्तार किया गया. तलाशी में इनके पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर, कारतूस, औजार और बाइक बरामद हुई.

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने राजेश निवासी नेहरू नगर और तनु निवासी वेद बिहार कॉलोनी को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजेश हिताची एटीएम का कांट्रैक्टर है और वही मशीन में पैसा डालता है. आरोप है कि राजेश ने ही एटीएम का पासवर्ड उपलब्ध कराया था. विकास और राजेश की नवीनगर स्थित एक अन्य हिताची एटीएम में भी साझेदारी बताई गई है.

विनीत ने बताया कि उसकी मुलाकात विकास से तनु ने कराई थी. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। तनु और विकास पहले से एक-दूसरे को जानते थे. योजना के तहत एटीएम से मिलने वाली रकम बराबर-बराबर बांटने की बात तय हुई थी. आरोपियों ने वारदात से एक दिन पहले एटीएम के अंदर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया था ताकि पहचान न हो सके. रात में वे मशीन खोलकर पासवर्ड डाल ही रहे थे कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया.

Leave a Reply