HIV Positive Psycho Killer Bhopal: राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक HIV संक्रमित व्यक्ति ने अपनी पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी इतना शातिर था कि उसने हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया।

पहले बात करता, फिर खाना खिलाता; भोपाल में HIV पॉजिटिव साइको का था लोगों को संक्रमित करने का प्लान, एक की हत्या​
पहले बात करता, फिर खाना खिलाता; भोपाल में HIV पॉजिटिव साइको का था लोगों को संक्रमित करने का प्लान, एक की हत्या​

पुलिस के अनुसार, घटना 24 मई की है। मृतक रोहित , जो मंडीदीप की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे, रात की ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। 11 मील बायपास स्थित इकोलॉजिकल पार्क के पास उनकी मुलाकात आरोपी सुरेश से हुई। आरोपी ने बातों में फंसाकर और खाना खिलाने का झांसा देकर उन्हें एक सुनसान पुलिया के पास ले गया।

विरोध पर उतारा मौत के घाट

आरोपी सुरेश ने पीड़ित के साथ जबरन समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब रोहित ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने रोहित को धक्का देकर गिरा दिया और संबंध बनाने के बाद अपनी पहचान छिपाने की नीयत से पत्थर से कुचलकर उनकी हत्या कर दी।

शातिर आरोपी का ‘हादसा’ दिखाने का षड्यंत्र

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने इसे सड़क हादसे में बदलने की सोची। उसने रोहित की एक्टिवा को घटनास्थल से दूर कंटीले तारों के पास खड़ा कर दिया और चाबी दूर फेंक दी। इसके बाद वह पीड़ित का मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस के लिए यह मोबाइल ही मुख्य सुराग बना। मोबाइल सर्विलांस और के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

HIV संक्रमित और खतरनाक मंशा

गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, तो वह एचआईवी संक्रमित पाया गया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पिछले कई सालों से पुरुषों को अपना शिकार बनाता रहा है और उसे लोगों को जानबूझकर संक्रमित करने की लत लग चुकी थी। वह न्यू मार्केट और वीआईपी रोड जैसे इलाकों में शिकार की तलाश में घूमता था।

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सुरेश का रहा है। वह पहले भी एक युवक के साथ कुकर्म के मामले में जेल की हवा खा चुका है। साल 2023 में भी इसी तरह के एक मामले में वह करीब 8 महीने जेल में रह चुका है।

पुलिस की कार्रवाई

कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के HIV संक्रमित होने की पुष्टि के बाद, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग उन सभी लोगों की सूची तैयार कर रहे हैं जो उसके संपर्क में रहे थे, ताकि उनकी काउंसलिंग और स्वास्थ्य जांच कराई जा सके।