आपत्तिजनक हालत में थे चाची-भतीजा; देखकर चाचा भड़का’ तो तीन बच्चों को छोड़कर भतीजे संग हुई फरार..!

aunt and nephew were in an objectionable situation

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक चाची पर अपने सगे भतीजे के प्यार का भूत सवार हो गया। इसी इश्क में वो अपने तीन बच्चों…

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक चाची पर अपने सगे भतीजे के प्यार का भूत सवार हो गया। इसी इश्क में वो अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर भतीजे संग फरार हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित चाचा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बच्चे भी अपनी मां की तलाश कर रहे है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। 

जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर रहने वाले एक युवक ने बताया कि कई साल पहले उसकी शादी हुई है। शादी के बाद उसके तीन बच्चे थे। इसी बीच पत्नी का सगे भतीजे के साथ इश्क हो गया। दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी और भतीजे को आपत्तिजनक हालत में भी देखा है। जिसके बाद उसने इस रिश्ते का विरोध किया। 

पंचायत ने भी काफी समझाया
जब चाचा को अपनी पत्नी और भतीजे के इन अवैध संबंधों का पता चला तो उसने घर में पंचायत कराई। इस दौरान महिला और उसके प्रेमी भतीजे को समझाया गया। इसके बाद भतीजा परदेश कमाने चला गया। समझाने के बाद भी दोनों इस रिश्ते में रहे और एक दूसरे से बातचीत करते रहे। इसी बीच कुछ दिनों पहले अचानक महिला बच्चों को छोड़कर घर से लापता हो गई। इस पर पति ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि भतीजा उसकी पत्नी को साथ लेकर चला गया है। पति ने इस मामले की शिकायत की और पुलिस से दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।    

Leave a Reply