कोरबा में गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात.. एकतरफा इश्क़ में सिरफिरे आशिक ने लड़की के पिता पर किया फ़ायर

 

कोरबा : जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत संगम नगर में एकतरफा प्रेम का खतरनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने युवती के पिता पर गोली चला दी.गनीमत रही कि पिता इस हमले में बाल-बाल बच गए. घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, संगम नगर (ग्राम दोंदरो) निवासी लखन साहू की नाबालिग बेटी से बालको नगर के इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी एकतरफा प्रेम करता था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से युवती का पीछा कर रहा था और उसे लगातार परेशान करता था.इस संबंध में युवती के पिता ने कई बार बालको थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.

बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते आरोपी युवक ने युवती के पिता पर गोली चला दी.हालांकि, समय रहते पिता बच गए और कोई बड़ी अनहोनी टल गई। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है.आरोपी से पूछताछ जारी है तथा उसके पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया है.

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास मिला हथियार वैध था या अवैध.फिलहाल, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Leave a Reply