भारतीय बाजार में मारुति की SUV Fronx ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. अप्रैल 2023 में लॉन्च हुई इस कार के घरेलू बाजार में 6 लाख यूनिट ब्रिकी का आंकड़ा पार कर लिया है. खास बात यह है कि बिक्री के मामले में इसने अपनी ही कंपनी की लोकप्रिय कार Baleno को भी पीछे छोड़ दिया है. इस कारोबारी साल में Fronx अब Nexa की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है.

लॉन्च के बाद लगातार बढ़ती रही बिक्री
ने मार्केट में आने के बाद से बिक्री के नए आंकड़े हासिल किए हैं. लॉन्च के महज 10 महीने के अंदर कंपनी इसकी 1 लाख यूनिट बेच चुकी थी. इसके बाद 17 महीने में बिक्री 2 लाख और करीब 23 महीने में 3 लाख के पार पहुंच गई.Fronx ने लॉन्च के 33 महीने में 4 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा छू लिया था। मई 2026 की शुरुआत में इसकी कुल बिक्री 5 लाख के पार हो गई. अब यह आंकड़ा 6 लाख तक पहुंच चुका है. यानी कंपनी ने आखिरी 1 लाख गाड़ियां करीब पांच महीने में बेच दीं, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है.
Baleno को भी बिक्री में पछाड़ा
ने चालू कारोबारी साल में बिक्री के मामले में Baleno को पीछे कर दिया है. अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच इसकी कुल 1,30,149 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 93,808 गाड़ियां बेची गई थीं. इस तरह इसकी बिक्री में करीब 39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. दूसरी तरफ, इसी अवधि में मारुति बलेनो की 1,29,488 यूनिट्स बिकीं. Fronx ने इसे 661 गाड़ियों से पीछे छोड़ दिया. हालांकि, पिछले कारोबारी साल 202526 में Baleno 1,72,560 यूनिट बिक्री के साथ Nexa की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही थी. Fronx की 1,72,363 यूनिट्स बिकी थीं और यह दूसरे नंबर पर थी.
विदेशों में भी बढ़ रही डिमांड
Maruti Fronx की मांग दूसरे देशों में भी बढ़ रही है. कंपनी अब तक इसकी 2.20 लाख से ज्यादा यूनिट्स एक्सपोर्ट कर चुकी है. अक्टूबर 2026 में इसकी 20,014 यूनिट्स बिकीं. यह चौथा मौका है, जब एक महीने में इसकी बिक्री 20 हजार के पार पहुंची है. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अनुमान है कि वित्त वर्ष 202627 के अंत तक इसकी बिक्री 2.25 लाख यूनिट्स तक पहुंच सकती है. ऐसा हुआ तो पहली बार एक कारोबारी साल में Fronx की 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकेंगी.
कीमत और इंजन ऑप्शन
Maruti Fronx की कीमत 6.90 लाख से 11.89 लाख रुपये के बीच है. यह Sigma, Delta, Delta+, Zeta और Alpha सहित पांच वेरिएंट में आती है. इसमें 1.2लीटर पेट्रोल इंजन , 1.2लीटर CNG इंजन और 1.0लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं.
पेट्रोल इंजन के साथ 5स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स मिलता है. CNG मॉडल में मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 5स्पीड मैनुअल और 6स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है.



