अबू धाबी में सुबह-सुबह फोन पर बात कर रहे हिमाचल के शम्मी पर अचानक टूटा कहर, आसमान से गिरी मौत और सब कुछ पलभर में खत्म

संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रहने वाले 52 वर्षीय जसविन्द्र सिंह की एक भीषण ड्रोन हमले में मौत हो गई। जसविन्द्र सिंह पिछले कई वर्षों से UAE में ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे और अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहे थे।

घटना गुरुवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जसविन्द्र सिंह उस समय एक प्रतिबंधित क्षेत्र में अपनी गाड़ी के पास खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। तभी अचानक एक खतरनाक ड्रोन वहां आकर गिरा और जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना भीषण था कि उन्हें संभलने या बचने का कोई मौका नहीं मिला। मौके पर ही उनकी मौत हो गई और शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं, उनके गांव मजारा में इस खबर के बाद मातम का माहौल है। परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

जसविन्द्र सिंह, जिन्हें गांव में ‘शम्मी’ के नाम से जाना जाता था, हाल ही में छुट्टियां बिताकर वापस काम पर लौटे थे। ऊना के एसडीएम अभिषेक मित्तल ने इस घटना की पुष्टि की है। प्रशासन और विदेश मंत्रालय मिलकर उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply