पति के बाहर जाते ही घर में घुस आता शम्सुद्दीन, पड़ोसी की दरिंदगी से कांपी महिला 14 नवंबर की रात टूटा..

आगरा के जगदीशपुरा इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पड़ोसी युवक ने शादीशुदा महिला को लंबे समय तक ब्लैकमेल कर न सिर्फ उससे पैसे ऐंठे, बल्कि उसके घर में घुसकर अश्लील हरकतें भी करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल मैसेज से शुरू हुआ डर का खेल

महिला के अनुसार, आरोपी शम्सुद्दीन उसे मोबाइल पर लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेजता था और बार-बार कॉल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। कुछ समय बाद उसने महिला को किसी बात का डर दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदनामी के डर से महिला चुप रही और धीरे-धीरे अपनी मेहनत की कमाई उसे देती रही।

पीड़िता का कहना है कि अब तक वह करीब 1 लाख 32 हजार रुपये आरोपी को दे चुकी है।

पति के जाते ही घर में घुस आता था आरोपी

महिला ने आरोप लगाया कि जैसे ही उसका पति काम के सिलसिले में बाहर जाता, शम्सुद्दीन मौका देखकर उसके घर में घुस आता। वह जबरन छेड़छाड़ करता, अश्लील हरकतें करता और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

14 नवंबर की रात टूटा सब्र का बांध

पीड़िता के मुताबिक, 14 नवंबर की रात आरोपी फिर उसके घर में घुस आया और इस बार 2 लाख रुपये की मांग करने लगा। जब महिला ने पैसे देने से इनकार किया तो वह बेकाबू हो गया। उसने महिला के साथ मारपीट की और अभद्र हरकतें कीं।

जब बच्चों ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनके साथ भी हाथापाई की।

शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर थाना जगदीशपुरा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply