11 साल से पति को दे रही थी धोखा, पीठ पीछे करती घिनापा, ऐसे खुला राज

She had been cheating on her husband for 11 years, engaging in disgusting behavior behind his back; this is how the secret was revealed.

बुधवार को रेलवे ट्रैक पर मिले युवक टिंकू की ट्रेन की चपेट में आने से मौत नहीं हुई थी, बल्कि पत्नी ने प्रेमी से मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का खुलासा होने पर पुलिस ने पत्नी और प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रेमी ने कपड़े से उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतारा और हादसे का रूप देने के लिए रेल ट्रैक पर डाल दिया था। हत्या की जानकारी मिलने पर फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला अट्टा निवासी टिंकू (32) मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

उसका शव बुधवार की सुबह मंडी समिति के पीछे रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। टिंकू का शरीर खून से लथपथ था। माना जा रहा था कि टिंकू की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि टिंकू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण दम घुटने से होना बताया गया था।

दूसरी ओर टिंकू के परिजनों ने भी उसकी पत्नी के चरित्र पर शक जाहिर करते हुए हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। टिंकू की पत्नी संगीता को थाने में लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने प्रेमी द्वारा टिंकू की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने रात में ही दबिश देकर उसके प्रेमी नर सिंह उर्फ देव को उसके गांव मानपुर कोतवाली चांदपुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई राजकुमार की ओर से नर सिंह व संगीता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सिलाई के प्रशिक्षण के दौरान नर सिंह के संपर्क में आई थी संगीता
टिंकू की पत्नी संगीता कोतवाली चांदपुर के गांव सुंदरा की रहने वाली है। उसका प्रेमी नर सिंह भी सुंदरा गांव से सटे मानपुर का रहने वाला है। शादी से पहले संगीता बास्टा कस्बे में सिलाई सीखने जाती थी। इस दौरान वह नर सिंह के संपर्क में आ गई। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। बीते 11 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

साल 2020 में संगीता की शादी टिंकू के साथ हो गई। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। बताया जाता है कि नर सिंह ने संगीता पर शादी नहीं करने का दबाव बनाया था। लेकिन घर वालों के दबाव में संगीता ने टिंकू के साथ शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा। टिंकू की गैरमौजूदगी में नर सिंह अक्सर यहां आकर संगीता से मिलता रहता था। पुलिस का कहना है कि टिंकू शराब पीने का आदी था।

मर्डर को हादसे का रूप देने की साजिश रची थी नर सिंह और संगीता ने
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती 13 जनवरी को टिंकू मजदूरी के लिए गया हुआ था। संगीता ने फोन कर नर सिंह को घर बुला लिया था। संगीता की जेठानी ने रात में संगीता व उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी दौरान टिंकू भी घर आ गया। अवैध संबंधों का भेद खुलने के डर से संगीता ने नर सिंह से टिंकू को ठिकाने लगाने के लिए कहा।

साजिश के तहत नर सिंह, टिंकू को शराब पिलाने के बहाने मंडी समिति के पीछे रेलवे ट्रैक के पीछे ले गया। वहां उसने टिंकू को अधिक शराब पिला कर बेसुध कर दिया। टिंकू के बेसुध होने पर नर सिंह ने उसकी गर्दन को रेलवे ट्रैक पर रख कर अपने पांव से दबा दिया। उसके बाद नर सिंह ने अपने सिर पर बांध रखे लाल रंग के कपड़े से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

टिंकू की सांसें थमने का यकीन होने पर उसने इसकी जानकारी संगीता को दी और रात को ही अपने गांव चला गया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जेठानी द्वारा दोनों के आपत्तिजनक हालत में देखने की जानकारी पर सारा भेद खुल गया।

Leave a Reply