हिमाचली खबर: Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में भौतिक सुख, प्रेम, रचनात्मकता और अर्थ का कारक ग्रह माना गया है। इसलिए जब भी शुक्र राशि बदलते हैं तो सभी राशियों के जीवन पर इसका गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। जून के महीने में शुक्र ग्रह 8 तारीख को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। शुक्र का यह गोचर 8 जून को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर होगा। शुक्र के राशि बदलने से किन राशियों को जीवन में लाभ की प्राप्ति हो सकती है, आइए जानते हैं। 

Shukra Gochar 2026: शुक्र के राशि बदलते ही जाग उठेगा 4 राशियों का भाग्य, जून के महीने में बढ़ेगा बैंक बैलेंस​
Shukra Gochar 2026: शुक्र के राशि बदलते ही जाग उठेगा 4 राशियों का भाग्य, जून के महीने में बढ़ेगा बैंक बैलेंस​

मेष राशि

शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा। यह भाव सुख का कारक माना जाता है। शुक्र के चतुर्थ भाव में होने से आपको पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और संचित धन में वृद्धि होगी। जून के माह में आपकी कई ख्वाहिशें पूरी हो सकती है। कुछ लोग नया वाहन या जमीन खरीद सकते है। 

मिथुन राशि 

शुक्र ग्रह का गोचर आपके दूसरे भाव में होगा जोकि धन और वाणी का भाव कहा जाता है। शुक्र की स्थिति के चलते कुछ लोगों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है वहीं प्रमोशन मिलने के भी योग हैं। आपका बैंक बैलेंस इस महीने बढ़ सकता है। कुछ लोग घर के लिए कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। अपनी वाणी से लोगों का दिल सामाजिक स्तर पर आप जीत सकते हैं। 

कन्या राशि 

शुक्र ग्रह आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेंगे जिसे लाभ का भाव भी कहा जाता है। शुक्र के गोचर के बाद आपको विभिन्न क्षेत्रों से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के कुछ जातकों को आय के नए साधन भी मिल सकते हैं। जो लोग गारमेंट्स, कॉस्मेटिक्स का बिजनेस करते हैं उन्हें बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। वहीं रोजगार की तलाश में लगे लोगों को भी अच्छी जगह पर जॉब मिल सकती है। कहीं अटका धन आपको वापस मिल सकता है।  

मीन राशि

आपके पंचम भाव में शुक्र ग्रह का गोचर होगा। इस गोचर के चलते आपके प्रेम संबंधों में निखार आ सकता है। कुछ लोग प्रेम संबंध को विवाह के बंधन में बांध सकते हैं। विदेशी कंपनियों में काम करते हैं तो उच्च पद आपको प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही निवेश किए गए धन से भी इस राशि के लोग लाभ पा सकते हैं। शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं।