नवी मुंबई में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भरी दोपहर में मेट्रो स्टेशन जा रही एक महिला के साथ 40 वर्षीय शख्स ने शर्मनाक हरकत की है।

ठाणे: नवी मुंबई में 40 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ एक महिला का यौन उत्पीड़न करने और उसे बंदूक दिखाकर धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि तालोजा पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर शनिवार को आरोपी कुंदन नेटके के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत FIR दर्ज की है।
क्या है पूरा मामला?
महिला ने आरोप लगाया है कि जब 28 जून की दोपहर वह मेट्रो स्टेशन जा रही थी, तब आरोपी ने उसे रास्ते में रोका। आरोपी महिला का परिचित था। FIR के मुताबिक, आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसकी कार में बैठे क्योंकि उसे महिला से कुछ बात करनी है। इसके बाद उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। महिला के इनकार करने पर नेटके ने कथित तौर पर बंदूक निकालकर उसे धमकाया। हालांकि, महिला वहां से भागने में सफल रही और पुलिस के पास पहुंची। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ऑटोरिक्शा चालक ने महिला को गलत आप ये खबर हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तरीके से छुआ
वहीं, आपको बता दें कि नवी मुंबई में ऐसा ही एक और मामले सामने आया है। 30 वर्षीय एक ऑटोरिक्शा चालक को रास्ते में जा रही एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को पनवेल के विचुंबे निवासी रोहित गोपाल गाडे को भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत गिरफ्तार किया।
चाकू से हमला करने की दी धमकी
महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपनी एक मित्र के साथ पैदल जा रही थी तभी ऑटोरिक्शा चालक ने उन्हें टक्कर मारी, जिसके बाद उसकी आरोपी से बहस हुई। इसके बाद गाडे ने वाहन से उतरकर पीड़िता को खींचा, उसे गलत तरीके से छुआ और उस पर चाकू से हमला करने की धमकी दी।