Skoda Auto India ने Kodiaq SUV की 221 यूनिट्स को फ्रंट सीट फ्रेम की खराबी के कारण रिकॉल किया है, जिससे साइड एयरबैग की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है. 2.0L टर्बो-पेट्रोल इंजन वाली यह SUV 201 बीएचपी पावर देती है. इसकी कीमत 39.99 लाख से 48.69 लाख रुपये के बीच है.

Skoda ने Kodiaq SUV के 200 से ज्यादा यूनिट्स को किया रिकॉल, सीट फ्रेम में निकली दिक्कत

Skoda Auto India ने अपनी फ्लैगशिप SUV Skoda Kodiaq को लेकर रिकॉल जारी किया है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। ये रिकॉल फ्रंट सीट के अंदरूनी फ्रेम में आई खराबी की वजह से किया गया है. कंपनी के मुताबिक, 10 मार्च से 8 दिसंबर 2025 के बीच बनी कुल 221 गाड़ियां इससे प्रभावित हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समस्या फ्रंट सीट के अंदरूनी फ्रेम के किनारे में है. इस वजह से एक्सीडेंट के समय साइड एयरबैग सही तरीके से काम नहीं कर सकता. यानी टक्कर होने पर एयरबैग की सुरक्षा कम हो सकती है, जिससे अंदर बैठे लोगों को चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है.

पिछले साल अप्रैल में हुई थी लॉन्च

दूसरी जनरेशन की कोडियाक को पिछले साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किया गया था और ये घरेलू बाजार में ब्रांड की प्रमुख पेशकश बनी हुई है. इसमें 2.0 लीटर का चार-सिलेंडर टीएसआई टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जो 7-स्पीड डीएसजी (डुअल-क्लच ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन के साथ आता है, और इसमें स्टैंडर्ड तौर पर ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्ल्यूडी) सिस्टम दिया गया है.

इंजन और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो, ये एसयूवी 201 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है. कोडियाक को शुरुआत में तीन-रो वाली सीटिंग लेआउट के साथ पेश किया गया था और ये दो ट्रिम्स – स्पोर्टलाइन और सिलेक्शन एल एंड के – में आती थी. बाद में, कंपनी ने ज्यादा किफायती दो-पंक्ति वाले ‘लाउंज’ वेरिएंट को भी इसमें शामिल करके लाइनअप को आगे बढ़ाया.

कोडियाक की कीमत और वेरिएंट

कोडियाक की कीमत वेरिएंट और कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर अलग-अलग होती है. अभी के समय में एसयूवी की कीमत 39.99 लाख रुपये से 45.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. वहीं, स्पोर्टलाइन और एल एंड के वेरिएंट जैसे विशिष्ट ट्रिम्स की कीमत क्रमशः 46.89 लाख रुपये और 48.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में स्थित, कोडियाक का मुकाबला फॉक्सवैगन टायरोन जैसे मॉडलों से है, जिनके आधार पर कोडियाक को बनाया गया है.