हिमाचली खबर: गर्मियों के मौसम में घर से बाहर निकलते समय आपके बैग में कुछ जरूरी चीजें जरूर होनी चाहिए। तेज धूप, पसीना और गर्म हवाओं से बचाव करना बेहद जरूरी है। 19 मई को दिल्ली का तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले 7 दिनों में मौसम पूर्वानुमान तापमान 46 से 47 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में सर्तक न रहा जाए तो परेशानी बढ़ सकती है।

अगर बैग में कुछ जरूरी चीजें पहले से मौजूद हों, तो सफर और रोजमर्रा के काम काफी आसान हो सकते हैं। कई लोग सिर्फ फोन, पर्स और चाबियां लेकर निकल जाते हैं, लेकिन गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने से लेकर स्किन को धूप से बचाने तक कुछ छोटीछोटी चीजें बेहद काम आ सकती हैं। जो लोग स्मार्ट होते हैं उन्हें “समर बैग एसेंशियल्स” के बारे में पता होता है। यहां जानिए गर्मियों में बैग में कौनसी 5 जरूरी चीजें हमेशा रखनी चाहिए और ये आपकी सेहत व आराम के लिए क्यों जरूरी मानी जाती हैं।
पानी की बोतल
गर्मियों में शरीर से पसीने के जरिए पानी तेजी से निकलता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन, चक्कर, सिरदर्द और थकान की समस्या हो सकती है। बाहर निकलते समय बैग में पानी की बोतल रखना जरूरी माना जाता है। आप स्टील या कॉपर की बोतल या ORS वाला पानी रख सकते हैं। अमेरिका की CDC के मुताबिक गर्म मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना हीट एक्सॉशन और हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद कर सकता है।
सनस्क्रीन
महिला हो या पुरुष तेज धूप में UV किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे सनबर्न, टैनिंग और समय से पहले झुर्रियां जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए बैग में SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन जरूर रखें। हर 23 घंटे में दोबारा लगा सकते हैं।
फेस वाइप्स या छोटा तौलिया
गर्मी में चेहरे पर पसीना और धूल जमा होने से स्किन चिपचिपी हो सकती है। इससे पिंपल्स और जलन की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए आप बैग में अल्कोहलफ्री वाइप्स या कॉटन छोटा तौलिया रख सकते हैं। इसके अलावा माइक्रोफाइबर कपड़ा भी कैरी कर सकते हैं। ऑफिस, कॉलेज या ट्रैवल के दौरान तुरंत फ्रेश महसूस करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
छाता या कैप
सीधी धूप सिर और चेहरे पर पड़ने से शरीर जल्दी गर्म हो सकता है। इससे लू लगने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में आप छाता या कैप अपने साथ बैग में रखें। UV प्रोटेक्शन छाता, हल्के रंग की कैप या फोल्डेबल छाता कुछ न कुछ अपने साथ रखें। WHO के मुताबिक लंबे समय तक तेज धूप में रहने से हीट रिलेटेड समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
ORS या ग्लूकोज सैशे
ज्यादा पसीना आने पर शरीर में पानी के साथ जरूरी मिनरल्स भी कम हो सकते हैं। ऐसे में कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में ट्रैवल करते समय, धूप में ज्यादा घूमने पर या अचानक कमजोरी लगने पर आप इसका सेवन कर सकते हैं। WHO और UNICEF की ORS गाइडलाइन के अनुसार ORS शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए तैयार किया गया है। गर्मियों में इस्तेमाल होने वाली चीजों की जरूरत व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और मौसम के अनुसार अलगअलग हो सकती है। अगर आपको डिहाइड्रेशन, एलर्जी, स्किन या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



