Ajab GazabIndia

Sonakshi Sinha की शादी को बताया लव जिहाद! दूसरे धर्म के खिलाफ हैं ये खास अपने लोग, नहीं देंगे बेटी को आर्शीवाद?.

नई दिल्ली। हीरामंडी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Marriage) इन दिनों लगातार अपनी शादी और पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में छाई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा इसी महीने शादी के पवित्र बंधन में बंधने को तैयार हैं। एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल (Zaheer Iqbal Wedding) को काफी लंबे समय से डेट कर रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोनाक्षी और ज़हीर के खास दिन के लिए शादी की थीम एक अनोखे रंग संयोजन पर आधारित होगी। शादी के लिए मेन्यू और डिनर की जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है।

हालांकि, सूत्रों ने बताया है कि आयोजन स्थल की लॉबी में करीब 100 पैपराज़ी को जगह दी जाएगी। दोनों की शादी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। सोनाक्षी और जहीर के अलग धर्मों की वजह से कई लोग उनके खिलाफ हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खुद सोनाक्षी के परिवार को भी ये शादी कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। सोनाक्षी के भाई भाई लव सिन्हा ने उन्हें अनफॉलो भी कर दिया है।

लव सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने अपनी बहन की शादी की खबरों के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने एक्ट्रेस सोनाक्षी को अनफॉलो तक कर दिया है।

पूनम पांडे

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम पांडे ने अभी बेटी की शादी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी शेयर नहीं की है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो मां पूनम सिन्हा इस शादी से खुश नजर नहीं आ रही हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा से जब बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर मीडिया ने सवाल किया तो एक्टर ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस शादी से एक्टर अपनी बेटी से नाराज हैं।

अलग धर्म को लेकर छिड़ा विवाद

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों ही अलग धर्म से है, यहीं वजह है कि इनकी शादी को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है। हालांकि, बॉलीवुड इंडस्टी में सोनाक्षी से पहले भी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने दूसरे धर्म में शादी की है। कुछ लोग सोनाक्षी और जहीर की शादी को लव जिहाद भी बता रहे हैं। हालांकि, शादी को लेकर अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply