सोशल मीडिया पर इस समय कंगना रनौत काफी सुर्खियों में है। दरअसल, कंगना रनौत और ऋतिक रोशन से जुड़ा हुआ एक ट्रेंड वायरल हो रहा है जिस पर एक्टर ने रिएक्शन देकर हर किसी का ध्यान खींच लिया है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। जिसके बाद से कंगना ऋतिक की क्लास लगाती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। कुछ समय पहले कंगना ने जेनजी को लेकर बुराभला कहा है। जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके दोस्तों ने उनसे कहा कि कंगना उनके पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि उनकी शक्ल ऋतिक रोशन से मिलती है।
वायरल ट्रेड पर ऋतिक रोशन का आया रिएक्शन
जब यह बयान आया तो सोशल मीडिया पर  ‘The world owes an apology to Hrithik Roshan’ ट्रेंड करने लगा। नेटीजन्स ने कंगना को ट्रोल करते हुए ट्रेंड का इस्तेमाल किया। इस पर ऋतिक ने कमेंट कर कहा कि वह तब तक इंतजार करेंगे, जब तक कॉन्टैक्स्ट सही नहीं होता है।
ऋतिक के कमेंट पर कंगना का रिएक्शन
इसके बाद अभिनेत्री कंगना आग बबूला हो गई। एक्ट्रेस ने ऋतिक से जुड़े पोस्ट आर्टिकल को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कहा आग में घी न डालने की नसीहत दी है। उन्होंने लिखा, , “डियर ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको अपना परफेक्ट मैच मिल गया है, आप और सबा आजाद साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।”
ऋतिक रोशन पर भड़कीं कंगना
कंगना रनौत ने आगे कहा कि, “आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं और किसी महिला को इस तरह परेशान करना आपको शोभा नहीं देता। इसके बजाय आपको उन लोगों की आलोचना करनी चाहिए जो आपके नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान और बुली कर रहे हैं।”
कंगना ने बात को बढ़ाने का लगाया आरोप
इतना ही नहीं, कंगना ने आगे कहा कि, “आग में घी डालना और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें। उम्मीद है कि आपको सही बात समझ आएगी और आप बेमतलब की बातें करना बंद कर देंगे।”
जानिए कंगना और ऋतिक का विवाद
अगर आपको याद हो तो कंगना ने एक बार ऋतिक को ‘सिली एक्स’ कहकर बुलाया था। जिसके बाद एक्टर ने साफसाफ इनकार कर दिया कि वह कंगना संग रिलेशनशिप में नहीं रहे। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को एक लीगल नोटिस भी भेजा। इसके बाद एक्टर ने दावा किया कि कोई शख्स उनके नाम का नकली ईमेल आईडी से कंगना से बात कर रहा था। फिर कंगना ने कहा था कि  यह ईमेल आईडी भी खुद एक्टर ने दी है।