अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने अपनी 20वीं सालगिरह के मौके पर यात्रियों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत कंपनी 20,000 घरेलू फ्लाइट टिकटों का किराया वापस करेगी. यानी अगर आपकी किस्मत अच्छी रही, तो आपका हवाई सफर बिल्कुल मुफ्त हो सकता है.

कंपनी ने इस खास अभियान का नाम ‘Happy IndiGo Day’ रखा है. इसके तहत 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच टिकट बुक करने वाले यात्रियों को इस ऑफर का फायदा मिल सकता है. हालांकि सभी यात्रियों को रिफंड नहीं मिलेगा, बल्कि कंपनी लकी ड्रॉ के जरिए 20,000 ग्राहकों का चयन करेगी.
कौन उठा सकता है इस ऑफर का फायदा?
यह ऑफर सिर्फ उन लोगों के लिए है जो 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच IndiGo की घरेलू उड़ान की बुकिंग करेंगे. लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि टिकट केवल IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या AI वर्चुअल असिस्टेंट के जरिए ही बुक होना चाहिए. अगर आपने किसी ट्रैवल एजेंसी, ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल या किसी अन्य वेबसाइट से टिकट खरीदा है, तो यह ऑफर लागू नहीं होगा.
कैसे मिलेगा टिकट का पूरा पैसा वापस?
ऑफर के दौरान टिकट बुक करने वाले यात्रियों में से कंपनी रैंडम तरीके से 20,000 लोगों का चयन करेगी. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। जिन लोगों का चयन होगा, उन्हें ईमेल और WhatsApp पर एक मैसेज भेजा जाएगा. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इसके बाद उनसे एक आसानसा सवाल पूछा जाएगा. सही जवाब देने के लिए उन्हें तीन मौके दिए जाएंगे. अगर वे सही जवाब दे देते हैं, तो कंपनी उनकी टिकट का किराया वापस कर देगी. हालांकि रिफंड की अधिकतम सीमा एक PNR पर 10,000 रुपये तय की गई है. यह राशि 3 से 5 दिन के भीतर ग्राहक के खाते में भेज दी जाएगी.
किन टिकटों पर मिलेगा यह ऑफर?
IndiGo ने बताया है कि यह ऑफर Economy Class और IndiGoStretch दोनों तरह की बुकिंग पर लागू होगा. इसके अलावा चाहे आपने वनवे टिकट बुक किया हो या रिटर्न टिकट, दोनों ही इस ऑफर के लिए पात्र होंगे. हालांकि ऑफर केवल घरेलू उड़ानों पर ही लागू रहेगा.



