इटावा: की रहने वाली किसान यूनियन की प्रवक्ता सरिता यादव ने कन्नौज जिले के ठठिया थाने में तैनात दरोगा राकेश पटेल के खिलाफ कार चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है.आरोप है कि महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में खड़ी उनकी कार को दरोगा ने खिड़की तोड़कर चोरी किया.सीसीटीवी फुटेज में दरोगा की मौजूदगी साफ दिखाई देने और फोन पर कार ले जाने की बात स्वीकार करने के बाद पुलिस ने जांच में आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया है.
सरिता यादव के अनुसार, उनकी कार 7 दिसंबर 2025 की रात महेवा सीएचसी परिसर में खड़ी थी। 9 जनवरी की सुबह जब वह कार लेने पहुंचीं तो वाहन गायब मिला.आसपास तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई.फुटेज में एक व्यक्ति कार की खिड़की तोड़कर उसे ले जाता दिखाई दिया, जिसे उन्होंने दरोगा राकेश पटेल के रूप में पहचाना.बताया गया कि वह वर्ष 2018 में महेवा चौकी पर तैनात रह चुके हैं और वर्तमान में ठठिया थाने में तैनात हैं.
घटना की सूचना देने पर उन्हें पहले थाने और फिर महेवा चौकी भेजा गया.चौकी इंचार्ज द्वारा दरोगा से फोन पर बात कराई गई, जिसमें कथित तौर पर दरोगा ने कार ले जाने की बात स्वीकार करते हुए दो दिन में लौटाने का आश्वासन दिया.लेकिन बाद में न तो कार वापस की गई और न ही संतोषजनक जवाब मिला. आरोप है कि दोबारा फोन करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है.
29 दिसंबर 2025 को पुनः प्रार्थना पत्र देने और सीओ भरथना से शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर दरोगा राकेश पटेल के खिलाफ कार चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही कन्नौज पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भेजे गए हैं.जानकारी के अनुसार, इटावा में पूर्व तैनाती के दौरान भी दरोगा के खिलाफ चोरी की कार रखने का मामला दर्ज रह चुका