साउथ अभिनेत्री आशु रेड्डी मुश्किल में फंस गई हैं। अभिनेत्री के खिलाफ हैदराबाद सिटी सेंट्रल क्राइम स्टेशन में लंदन में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार, शिकायतकर्ता की पहचान वाईवी धर्मेंद्र के रूप में हुई। शख्स ने आरोप लगाया कि वे अभिनेत्री के साथ लंबे समय से रिश्ते में थे और एक्ट्रेस ने शादी का वादा करके उनके साथ धोखाधड़ी की।

2018 में हैदराबाद में मिलने के बाद धर्मेंद्र ने दावा किया कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और समय के साथ उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। उन्होंने भविष्य में शादी करने की भी योजना बनाई थी। इसके बाद शिकायत करने वाले शख्स ने आरोप लगाया कि शादी के नाम पर उन्होंने अभिनेत्री को समयसमय पर पैसे और सोना दिया। उन्होंने कुछ संपत्तियां भी खरीदीं, जो आशु के नाम पर दर्ज करवाईं, क्योंकि उन्हें लगा कि ये सब उनके साथ के भविष्य के लिए है।
यह भी पढ़ें:
हालांकि, दोनों की शादी कभी नहीं हुई। अब धर्मेंद्र ने आशु रेड्डी और उनके परिवार पर लगभग 9.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। ‘साउथ फर्स्ट’ के अनुसार, दोनों के बीच तब प्रेमसंबंध बने जब शिकायतकर्ता का अपनी पहली शादी से तलाक का मामला चल रहा था और अभिनेत्री को इस बारे में पता था। फिर धर्मेंद्र ने 2020 में शादी के लिए आशु पर जोर दिया, लेकिन एक्ट्रेस ने कथित तौर पर बिना कोई वजह बताए मना कर दिया, जिसके बाद धर्मेंद्र ने अपने पैसे और संपत्ति वापस मांगने शुरू कर दिए।
कुछ महीनों बाद उनके परिवार की पहल पर दोनों में सुलह हो गई। 2020 और 2025 के बीच धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि आशु और उनके परिवार ने उन्हें शादी का बारबार भरोसा दिलाते हुए उनके साथ और धोखाधड़ी की। 2025 के मध्य में एक्टर ने साफ तौर पर शादी से फिर इनकार कर दिया और शिकायतकर्ता से सारे संपर्क तोड़ लिए, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई।
अभिनेत्री आशु रेड्डी ने कही ये बात
अब इस पर आशु रेड्डी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। एक्ट्रेस ने लिखा, “मेरी मर्जी के बिना कोई भी खबर या गलत जानकारी जो फैलाई जा रही है, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
कौन हैं आशु रेड्डी?
आशु रेड्डी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की एक जानीमानी हस्ती हैं। वह ‘चल मोहन रंगा’, ‘फ़ोकस’, ‘स्पार्क लाइफ’, ‘येवम’ और ‘पद्मव्यूहम लो चक्रधारी’ में निभाई गई भूमिकाओं के लिए मशहूर हैं। हालांकि उन्हें ‘बिग बॉस तेलुगु’ में नजर आने के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले वह ड्रग्स से जुड़े एक मामले में फंसी थीं, हालांकि उस समय उन्होंने इसमें अपनी किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया था।
यह भी पढ़ें: