Subedaar Teaser: ‘सूबेदार’ का दमदार एक्शन टीजर, चश्मा लगाए रौबदार अंदाज में लौटे अनिल कपूर

Subedaar Teaser Anil Kapoor Action Ott Release Date Prime Video

Anil Kapoor Subedaar Teaser Out: अनिल कपूर अपने जोश और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों को चौंकाने का माद्दा रखते हैं। हाल ही में ‘वॉर-2’ में अपने दमदार अंदाज से प्रभावित करने के बाद अब वे फिल्म ‘सूबेदार’ में एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

एक मिनट से ज्यादा लंबे इस टीजर में अनिल कपूर का रौबदार और इंटेंस लुक देखने को मिलता है। चश्मा लगाए, गंभीर चेहरे के साथ दुश्मनों का सामना करते हुए उनका अंदाज दर्शाता है कि उम्र उनके जोश के आगे सिर्फ एक नंबर है। ‘सूबेदार’ में वे अर्जुन मौर्य नाम के एक पूर्व सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं, जो कभी देश की रक्षा करता था और अब अपने परिवार और समाज में फैली बुराइयों से लड़ता नजर आएगा।

सूबेदार का टीजर

फिल्म एक्शन और इमोशन का संतुलित मिश्रण है। कहानी एक ऐसे सैनिक की है, जो फौज से लौटने के बाद एक आम नागरिक की तरह जिंदगी की चुनौतियों का सामना करता है। अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण रिश्ते को संभालने से लेकर सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ खड़े होने तक, ‘सूबेदार’ कई स्तरों पर इमोशनल कहानी पेश करती है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। टीजर में पारिवारिक संघर्ष, सामाजिक मुद्दों और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस की झलक साफ दिखाई देती है।

प्राइम वीडियो पर कब दस्तक देगी फिल्म

यह फिल्म 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। टीजर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने की फिटनेस और एनर्जी की जमकर तारीफ की है। कई यूजर्स ने लिखा कि 69 की उम्र में भी अनिल कपूर नई पीढ़ी के एक्टर्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। ‘सूबेदार’ अनिल कपूर के लिए खास प्रोजेक्ट है। उन्होंने अपने पिछले जन्मदिन पर इस फिल्म की घोषणा की थी और इसे अपने दिल के बेहद करीब बताया था।

 

View this post on Instagram

 

अनिल कपूर की फिल्म

फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में की गई है। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी इस सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है। खास बात यह है कि अनिल कपूर इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभा रहे हैं। टीजर ने साफ कर दिया है कि ‘सूबेदार’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं और जिम्मेदारियों से भरी एक सशक्त कहानी है।

Leave a Reply