हिमाचली खबर: गर्मियों के मौसम में मेटाबॉलिज्म धीमा होने से पाचन तंत्र भी सुस्त पड़ जाता है, जिसकी वजह से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस दौरान खानपान में छोटी सी लापरवाही भी पेट पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में लोग अक्सर सोचते हैं कि गर्मी में कौनसी दालें खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा, जो पेट पर भारी न पड़ें और आसानी से पच जाएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और डायटीशियन के मुताबिक, कुछ दालें हल्की और आसानी से पचने वाली होती हैं। ये दालें शरीर को जरूरी पोषण देने के साथसाथ पेट को ठंडक पहुंचाने और बॉडी हीट को संतुलित रखने में भी मदद कर सकती हैं।

Summer Diet: गर्मी में पेट को ठंडा रखेंगी ये 4 हल्की दालें, गैस और अपच से बचाव के लिए एक्सपर्ट्स ने बताए फायदे​
Summer Diet: गर्मी में पेट को ठंडा रखेंगी ये 4 हल्की दालें, गैस और अपच से बचाव के लिए एक्सपर्ट्स ने बताए फायदे​

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झाजर के मुताबिक गर्मी में बढ़ा हुआ तापमान और लू के कारण शरीर में पानी की कमी, थकान, अपच और फूड इंफेक्शन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स हल्की, पौष्टिक और आसानी से पचने वाली चीजें खाने की सलाह देते हैं। गर्मियों में सही दाल का चुनाव करना जरूरी माना जाता है। एक्सपर्ट ने बताया गर्मी में ऐसी दालों का सेवन फायदेमंद होता है जो पेट पर भारी न पड़ें, शरीर को जरूरी पोषण दें और पाचन को बेहतर बनाए रखें।

गर्मी में कौन सी दालें सेहत के लिए हैं फायदेमंद

गर्मियों में पाचन के लिए सबसे हल्की दाल है मूंग दाल

मूंग दाल को गर्मियों में सबसे बेहतर दालों में गिना जाता है। यह हल्की होती है और जल्दी पच जाती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को एनर्जी देने के साथ पेट को भी आराम पहुंचाते हैं। Chemistry Central Journal और Nutrients में प्रकाशित रिसर्च जो मूंग दाल के पोषक तत्वों पर की गई हैं, उसमें ये बात सामने आई है कि मूंग दाल बेहद सुपाच्च है। मूंग दाल में मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स इसे बेहतरीन डाइजेस्टिव बनाता है। दूसरी दालों की तुलना में इसमें ‘फ्लैटुलेंसइंड्यूसिंग ऑलिगोसेकेराइड्स ‘बेहद कम होता है। ये वो तत्व है जो गैस और ब्लोटिंग पैदा करता हैं। गर्मियों में यह पेट में बिना एसिडिटी या भारीपन पैदा किए आसानी से पच जाती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स गुण शरीर को हीट स्ट्रोक से भी बचाते हैं। गर्मी में मूंग दाल खाने से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है। इसे खिचड़ी, दाल, सूप या स्प्राउट्स के रूप में खाया जा सकता है।

पोषण और पाचन दोनों के लिए अच्छी है मसूर दाल

मसूर दाल भी गर्मियों में एक अच्छा विकल्प मानी जाती है। यह शरीर को प्रोटीन और आयरन देती है, साथ ही पेट पर ज्यादा भारी भी नहीं पड़ती। जो लोग हल्का और संतुलित खाना पसंद करते हैं, उनके लिए मसूर दाल फायदेमंद हो सकती है। International Journal of Food Science & Technology की एक रिसर्च के मुताबिक मसूर दाल में फाइटोकेमिकल्स और घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यह फाइबर पेट में जाकर प्रीबायोटिक की तरह काम करता है, जो गर्मियों में आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। यह दाल आयरन का बेहतरीन सोर्स है और कम मसालों में पकाने पर पाचन तंत्र पर बिल्कुल दबाव नहीं डालती।

एनर्जी बूस्टर है चना की दाल

चना दाल में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है और शरीर को ऊर्जा देती है। British Journal of Nutrition में छपी एक रिसर्च के मुताबिक चना दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है और इसमें Resistant Starch होता है। रिसर्च बताती है कि यह धीरेधीरे पचती है और पेट भरा होने का अहसास कराने वाले हार्मोन को रिलीज करती है। हालांकि, गर्मियों में इसे पचाने के लिए शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, इसलिए वैज्ञानिकों की सलाह है कि इसे सीमित मात्रा में खाएं या पकाने से पहले अच्छी तरह भिगो लें।

रोजाना खाने के लिए अरहर दाल अच्छा विकल्प

अरहर दाल भारतीय घरों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली दालों में से एक है। इसमें प्रोटीन, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। Journal of Food Science and Technology में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक अरहर की दाल में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और आवश्यक अमीनो एसिड का बेहतरीन संतुलन होता है। यह दैनिक ऊर्जा की जरूरत को पूरा करती है। रिसर्च के अनुसार, अगर इसे दोपहर के भोजन में हल्के मसालों और हींगजीरे के तड़के के साथ खाया जाए, तो यह गर्मियों में भी बिना किसी गैस्ट्रिक समस्या के आसानी से Absorb हो जाती है। हल्के मसालों के साथ बनी अरहर दाल गर्मियों में भी आसानी से खाई जा सकती है। यह शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकती है।

गर्मियों में दाल खाते समय रखें ये बातें

  • ज्यादा तलीभुनी और मसालेदार दाल खाने से बचें
  • दाल के साथ पर्याप्त पानी और सलाद लें
  • दही, खीरा और पुदीना जैसी ठंडी चीजों को डाइट में शामिल करें
  • बहुत ज्यादा भारी या क्रीमी तड़का लगाने से बचें
  • दिन में हल्का और संतुलित भोजन करें

कौनसी दाल सबसे ज्यादा फायदेमंद?

एक्सपर्ट के मुताबिक गर्मियों में मूंग और मसूर दाल सबसे हल्की और आसानी से पचने वाली मानी जाती हैं। ये शरीर को पोषण देने के साथ पेट को भी आराम देती हैं। हालांकि हर व्यक्ति की पाचन क्षमता अलग होती है, इसलिए अपनी सेहत और जरूरत के हिसाब से डाइट चुनना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई सलाह किसी डॉक्टर या डाइट एक्सपर्ट की व्यक्तिगत चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। गर्मियों में खानपान और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी बदलाव से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।