अगस्त 2026 में कॉम्पैक्ट SUV खरीदने वालों की पसंद में बड़ा बदलाव देखने को मिला. इस सेगमेंट में Tata Punch ने सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की. पिछले महीने पंच की कुल 21,320 यूनिट बिकीं. अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 10,704 यूनिट था. यानी एक साल में इसकी बिक्री लगभग दोगुनी हो गई. पंच की बिक्री में सालाना आधार पर 99.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. टॉप10 कॉम्पैक्ट SUV में यह सबसे बड़ी बढ़त रही. अगस्त में इस सेगमेंट में पंच की हिस्सेदारी 17.6 प्रतिशत रही.

Fronx और Nexon में कांटे की टक्कर

दूसरे नंबर पर रही. अगस्त में इसकी 18,730 यूनिट बिकीं. पिछले साल इसी महीने में फ्रॉन्क्स की 12,422 यूनिट बिकी थीं. यानी इस साल इसकी बिक्री में 50.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

फ्रॉन्क्स की सेगमेंट में हिस्सेदारी 15.4 प्रतिशत रही

वहीं 18,431 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही. अगस्त 2025 में इसकी 14,004 यूनिट बिकी थीं. इस बार इसकी बिक्री में 31.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. खास बात यह है कि फ्रॉन्क्स और नेक्सॉन की बिक्री में सिर्फ 299 यूनिट का अंतर रहा. नेक्सॉन की सेगमेंट में हिस्सेदारी 15.2 प्रतिशत रही.

Brezza चौथे और Venue पांचवें नंबर पर

Maruti Suzuki Brezza ने 15,288 यूनिट की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया. पिछले साल अगस्त में इसकी 13,620 यूनिट बिकी थीं. इस बार बिक्री में 12.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. अगस्त में ब्रेजा की सेगमेंट हिस्सेदारी 12.6 प्रतिशत रही. ब्रेजा का नया फेसलिफ्ट मॉडल हाल ही में आया है. ऐसे में आने वाले महीनों में इसकी बिक्री और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है.

Hyundai Venue 11,365 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें नंबर पर रही. पिछले साल अगस्त में इसकी 8,109 यूनिट बिकी थीं. यानी इस बार बिक्री 40.2 प्रतिशत बढ़ी. वेन्यू की सेगमेंट में हिस्सेदारी 9.4 प्रतिशत रही.

Sonet और XUV 3XO की भी बढ़ी बिक्री

Kia Sonet 9,048 यूनिट की बिक्री के साथ छठे स्थान पर रही. पिछले साल इसकी 7,741 यूनिट बिकी थीं. इस बार बिक्री में 16.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और इसकी हिस्सेदारी 7.5 प्रतिशत रही. इसके बाद Mahindra XUV 3XO का नंबर आया. इसकी अगस्त में 8,302 यूनिट बिकीं. पिछले साल यह आंकड़ा 5,521 यूनिट था. यानी इसकी सेल में 50.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ. सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी 6.8 प्रतिशत रही.

Exter और XUV 3XO के बीच सिर्फ 145 यूनिट का अंतर

Hyundai Exter 8,157 यूनिट की बिक्री के साथ आठवें नंबर पर रही. यह XUV 3XO से सिर्फ 145 यूनिट पीछे रही. एक्सटर की बिक्री पिछले साल की 5,061 यूनिट से बढ़कर 8,157 यूनिट हो गई. यानी इसमें 61.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. टॉप10 में पंच के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी सालाना बढ़त है। एक्सटर की हिस्सेदारी 6.7 प्रतिशत रही.

kylaq और Taisor टॉप10 में सबसे नीचे

Skoda kylaq की अगस्त में 3,590 यूनिट बिकीं और यह नौवें नंबर पर रही. पिछले साल 3,099 यूनिट की बिक्री हुई थी. इस बार बिक्री 15.8 प्रतिशत बढ़ी और इसकी हिस्सेदारी 3 प्रतिशत रही.

वहीं Toyota Taisor 2,863 यूनिट की बिक्री के साथ दसवें स्थान पर रही. अगस्त 2025 में इसकी 2,683 यूनिट बिकी थीं. यानी बिक्री में 6.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और इसकी हिस्सेदारी 2.4 प्रतिशत रही.

Punch सबसे आगे

अगस्त 2026 के आंकड़ों से साफ है कि Tata Punch ने इस सेगमेंट में बाकी गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.करीब दोगुनी बिक्री और 99.2 प्रतिशत की सालाना बढ़त के साथ पंच सबसे आगे रही. वहीं Fronx और Nexon के बीच बेहद कम अंतर ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया.