Ajab Gazab

पेट, दिल‍‍ और आंखों के लिए वरदान है शकरकंद, सर्दी में 150 g रोज खाने से बॉडी को मिलेंगे सारे विटामिन और मिनरल्स, जानें कैसे!

पेट, दिल‍‍ और आंखों के लिए वरदान है शकरकंद, सर्दी में 150 g रोज खाने से बॉडी को मिलेंगे सारे विटामिन और मिनरल्स, जानें कैसे!

रजिस्टर्ड डाइटिशियन नताली क्रटालिक-लोथर (Natalie Crtalic-Lowther) बताती हैं कि शकरकंद लगभग हर मील के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। अगर इस सब्जी को सही तरीके से सही समय पर खाया जाए तो ये बॉडी को फायदा पहुंचाती है।

पेट, दिल‍‍ और आंखों के लिए वरदान है शकरकंद, सर्दी में 150 g रोज खाने से बॉडी को मिलेंगे सारे विटामिन और मिनरल्स, जानें कैसे!
शकरकंद में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाता हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को एनर्जी देता है। यह ऊर्जा शरीर को लंबे समय तक सक्रिय रखती है और ठंड में थकान या कमजोरी नहीं होने देती। pinterest

shakarkand khane ke fayde sehat:शकरकंद (Sweet Potato) एक ऐसा फूड है जो सर्दी की फसल है लेकिन लगभग ये पूरे साल मिल जाती है। ये सुपरफूड पोषक तत्वों से भरपूर होता है और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। शकरकंद असल में आलू नहीं होता ये एक बेहद हेल्दी फूड है। यह मॉर्निंग ग्लोरी (Morning Glory) फैमिली की एक जड़ वाली सब्ज़ी(Root Vegetable) है। वॉटर स्पिनच (Water Spinach) की तरह ये सब्जी साउथ-ईस्ट एशियन क्यूज़ीन में काफी लोकप्रिय है। इस सब्जी की फसल आमतौर पर अगस्त से नवंबर के बीच होती है। इस सब्जी में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो एक बड़ा शकरकंद (लगभग 180 ग्राम पका हुआ) में

162 कैलोरी
37.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट
5.9 ग्राम फाइबर
0.094 ग्राम सैचुरेटेड फैट
11.7 ग्राम नेचुरल शुगर
3.62 ग्राम प्रोटीन
एक दिन की जरूरत से भी ज्यादा विटामिन A
विटामिन C और पोटैशियम मौजूद होता है जो एक साथ कई बीमारियों का इलाज करता है।

रजिस्टर्ड डाइटिशियन नताली क्रटालिक-लोथर (Natalie Crtalic-Lowther) बताती हैं कि शकरकंद लगभग हर मील के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। अगर इस सब्जी को सही तरीके से सही समय पर खाया जाए तो ये बॉडी को फायदा पहुंचाती है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि शकरकंद का सेवन करने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

पेट के लिए वरदान है शकरकंद

Cleveland Clinic, Health Essentials में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक शकरकंद में भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है। कब्ज की समस्या कम करता है और आंतों की मूवमेंट को नियमित बनाता है। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार होता है और आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।

दिल के लिए भी है जरूरी

शकरकंद हार्ट-फ्रेंडली फूड माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर ये फूड सूजन कम करता हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है

आंखों के लिए भी जरूरी है ये फूड

शकरकंद का सेवन करने से आंखों की सेहत में भी सुधार होता है। रोज़ 130–150 ग्राम शकरकंद हमारी बॉडी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। आप शकरकंद का सेवन उबालकर, स्टीम या छिलके के साथ बेक करके खा सकते हैं।

मीठा खाने की क्रेविंग करती है कंट्रोल

शकरकंद में नेचुरल शुगर होती है, इसलिए इसमें अलग से चीनी मिलाने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर इसमें दालचीनी (Cinnamon) या जायफल (Nutmeg) डाल दें तो ये बिना नुकसान वाला मीठा विकल्प बन जाता है जो मीठे की क्रेविंग को कंट्रोल करता है और बॉडी को ज्यादा कार्ब्स भी नहीं मिलता। शकरकंद क्रेविंग को कंट्रोल करता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इसे खाने से वजन भी कंट्रोल रहता है।

ब्लड शुगर के लिए भी है उपयोगी (Manages Blood Sugar)

शकरकंद में मौजूद एंथोसायनिन (Anthocyanins) ब्लड शुगर मैनेज करने में मदद करता हैं। इसका सेवन करने से गट माइक्रोबायोम हेल्दी रहते हैं।

कितनी मात्रा में शकरकंद खाना चाहिए? (How Much to Eat?)

डाइटिशियन के अनुसार अगर आप इस सब्जी से बॉडी के लिए पूरे फायदे लेना चाहते हैं तो आप एक मील में 1 मीडियम से बड़ा शकरकंद (130–150 ग्राम) खा सकते हैं।

शकरकंद खाने का सबसे अच्छा तरीका (Best Ways to Eat)

छिलके के साथ रोस्ट या बैक करके आप शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। आप शकरकंद का सेवन उबालकर या स्टीम करके भी कर सकते हैं। मैश करके या हल्का सा पैन-फ्राई करके भी आप इस सब्जी को खा सकते हैं। इस सब्जी को फ्राई करने के लिए आप ऑलिव ऑयल, एवोकाडो ऑयल का सेवन करें। ये सूजन कम करती हैं और फैट बैलेंस को बेहतर करती है


📌 Related News — Ajab Gazab