Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे में भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम को तीसरे वनडे मैच में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि भारतीय फैंस को ये हार ज्यादा नही चुभी रही है, इसके पीछे की वजह ये है कि फैंस को इस हार की दुःख से ज्यादा खुशी रोहित शर्मा के शतक से है.

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने इस मैच में शतक ठोका और भारत के लिए सबसे ज्यादा 138 रन लॉर्ड्स में बनाकर संन्यास की सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया. अब शुभमन गिल ने भी उनके संन्यास पर बात की है.
Shubman Gill ने रोहित शर्मा के संन्यास पर कही ये बात
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल 12 सीरीज हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया. लॉर्ड्स वनडे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल से रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहों के बारे में पूछा गया. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। शुभमन गिल ने कहा कि
“हमारे बीच इस बारे में बात नहीं हुई. उन्होंने हमें कुछ नहीं बताया. इस विषय के बारे में किसी भी तरह की बात नहीं की गई. यह सिर्फ मीडिया में है और टीम में मीडिया के बीच अफवाहों के बारे में बात हुई थी.”
शुभमन गिल ने इसी के साथ इस बात की पुष्टि कर दी है कि रोहित शर्मा अभी संन्यास नही लेने वाले हैं और वो भारत के लिए आईसीसी विश्व कप 2027 खेलते नजर आने वाले हैं, इस विश्व कप के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.
BCCI को भी देनी पड़ी रोहित शर्मा को लेकर सफाई
रोहित शर्मा के संन्यास की खबर दूसरे वनडे के दौरान शुरू हुई, दूसरे दिन जब इस बात ने जोर पकड़ा तो बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस बारे में बात की. रोहित शर्मा को लेकर लॉर्ड्स मैच से एक दिन पहले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि
“रोहित जैसे खेलते आ रहे हैं, खेलते रहेंगे. वो भारतीय टीम की विश्व कप 2027 की प्लानिंग का अहम हिस्सा हैं और जब तक चाहेंगे खेलते रहेंगे, हम उन्हें लेकर कोई दबाव नही बनाना चाहते हैं.”



