Kia India ने जुलाई 2026 की सेल के आंकड़े जारी कर दिए हैं कंपनी ने पिछले महीने कुल 28,200 गाड़ियों की सेल की है. यह सेल जुलाई 2025 में बेची गई 22,135 यूनिट्स के मुकाबले 27.4 प्रतिशत ज्यादा है. भारत में साल 2019 में एंट्री करने के बाद जुलाई महीने में किआ की यह अब तक की सबसे बड़ी सेल है.कंपनी भारत में पेट्रोलडीजल इंजन वाली कारों के साथ इलेक्ट्रिक मॉडल भी सेल कर रही है और ग्राहकों के बीच इसकी गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है.

महीनेदरमहीने भी बढ़ी सेल

ने सिर्फ सालाना आधार पर ही नहीं, बल्कि महीने के हिसाब से भी अच्छी ग्रोथ दर्ज की है. जून 2026 में कंपनी ने 24,552 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा बढ़कर 28,200 यूनिट्स पहुंच गया. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। यानी कंपनी की बिक्री में करीब 14.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

अगर जनवरी से जुलाई 2026 तक की बिक्री देखें तो Kia ने कुल 1,91,949 गाड़ियां बेची हैं. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 1,64,274 यूनिट्स की बिक्री की थी. इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर 16.85 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है.

SUV और MPV मॉडल की रही बड़ी भूमिका

के मुताबिक, जुलाई में शानदार बिक्री का सबसे बड़ा कारण उसकी SUV और MPV कारों की बढ़ती मांग रही. कंपनी की लोकप्रिय SUV सेल्टोस और सोनेट ने बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान दिया.इसके अलावा कैरेंस क्लाविस और कैरेंस क्लाविस EV को भी ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. दोनों मॉडल्स ने अपनेअपने सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाई है.

SyroS EV को भी मिला अच्छा रिस्पॉन्स

Kia ने हाल ही में लॉन्च हुई SyroS EV को लेकर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की जानकारी दी है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक SUV को शुरुआत में ही अच्छी बुकिंग मिली है, जिससे मासमार्केट इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में Kia की स्थिति और मजबूत हुई है.

SiroS EV Kia की दूसरी मेडइनइंडिया मासमार्केट इलेक्ट्रिक SUV है. इसमें 500 किलोमीटर से ज्यादा की ARAI प्रमाणित रेंज, DC फास्ट चार्जिंग और लेवल2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

नए मॉडल्स से बढ़ रही पकड़

Kia ने पिछले एक साल में अपनी कारों की रेंज को लगातार बढ़ाया है. कंपनी ने कैरेंस क्लाविस, कैरेंस क्लाविस EV और SiroS EV जैसे नए मॉडल लॉन्च किए हैं. इन गाड़ियों की मदद से Kia ने पेट्रोलडीजल और इलेक्ट्रिक दोनों सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत की है.इन नए मॉडल्स ने कंपनी को अलगअलग बजट वाले ग्राहकों तक पहुंचने में मदद की है.

भारत में विस्तार की तैयारी

साल 2026 के शुरुआती सात महीनों में Kia की बिक्री 2 लाख यूनिट्स के आंकड़े के करीब पहुंच गई है. इससे कंपनी भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रही है.आने वाले समय में कंपनी फेस्टिव सीजन से पहले भारत में Sorento Hybrid लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इसके अलावा मौजूदा कारों में नए पावरट्रेन विकल्प लाने की योजना भी है.

Kia अपने सर्विस और बिक्री नेटवर्क को भी बढ़ा रही है. फिलहाल कंपनी की मौजूदगी 400 से ज्यादा शहरों में है और इसके 900 से अधिक कस्टमर टचपॉइंट्स मौजूद हैं.