हिमाचली खबर: भारत में इलेक्ट्रिक कार बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब अमेरिकी कंपनी Tesla ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर इस रेस को और तेज कर दिया है। कंपनी ने भारत में नई 2026 मॉडल वाई प्रीमियम रियरव्हील ड्राइव पेश की है, जिसकी  शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹50.89 लाख तय की गई है। आपको बता दें कि पिछले महीने ही कंपनी ने अपनी 6सीटर एसयूवी Model YL उतारी थी और अब इस नए सबसे सस्ते मॉडल के आने से भारतीय प्रीमियम कार बाजार में हलचल मच गई है।

Tesla Model Y Premium: भारत में लॉन्च हुई टेस्ला की सबसे सस्ती EV कार! सिर्फ ₹6 लाख देकर ले आइए घर; इतनी होगी EMI​
Tesla Model Y Premium: भारत में लॉन्च हुई टेस्ला की सबसे सस्ती EV कार! सिर्फ ₹6 लाख देकर ले आइए घर; इतनी होगी EMI​

Tesla की नई EV में क्या है खास?

नई टेस्ला मॉडल Y प्रीमियम कंपनी की अब तक की सबसे किफायती पेशकश है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक चल सकती है। कंपनी का दावा है कि यह SUV सिर्फ 5.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कार में नए डिजाइन एलिमेंट्स, एडवांस हार्डवेयर और प्रीमियम इंटीरियर फीचर्स दिए गए हैं। यह मॉडल दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल मॉडल Y सीरीज का नया वर्जन है।

सिर्फ ₹6 लाख डाउनपेमेंट और ₹39,990 की आसान EMI

यदि आप भी इस शानदार टेस्ला कार को अपने घर लाना चाहते हैं, तो बैंक फाइनेंस के जरिए इसे खरीदना बेहद आसान है। ऑटो लोन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप ₹6 लाख का डाउनपेमेंट करते हैं, तो शेष राशि पर 9% से 9.5% की अनुमानित ब्याज दर के साथ 7 साल की अवधि के लिए आपकी महीने की EMI लगभग ₹39,990 से ₹42,000 के बीच आएगी। इसके अलावा, पेट्रोल या डीजल कारों के मुकाबले इस इलेक्ट्रिक कार को चलाने का खर्च बेहद कम है, जिससे हर महीने ईंधन पर होने वाली करीब ₹20,000 तक की सीधी बचत होगी।

जुलाई से शुरू होगी डिलीवरी

टेस्ला की सीनियर डायरेक्टर इजाबेल फैन ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि टेस्ला भारत में एक बेहतरीन ईवी एक्सपीरिएंस देने के लिए लगातार निवेश करती रहेगी। जल्द ही देश में और अधिक रिटेल आउटलेट्स, आफ्टरसेल्स सर्विस सेंटर और चार्जिंग लोकेशंस खोली जाएंगी। कंपनी ने साफ किया है कि भारत में इस नई कार की डिनीवरी जुलाई 2026 से शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर्स और सोहना रोड, गुरुग्राम में एक मुख्य टेस्ला सेंटर चालू है।