Featured Image

सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें काजोल और ट्विंकल के शो ‘टू मच’ के नए एपिसोड में करण जौहर और जाह्नवी कपूर शामिल हुए थे. इस दौरान करण ने खुलासा किया कि उन्होंने 26 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खोई थी. साथ ही, उन्होंने जाह्नवी के परिवार के एक सदस्य के साथ अपने इंटिमेट रिश्ते का जिक्र कर उन्हें हैरान कर दिया. जानें पूरा मामला.

करण जौहर ने क्या कहा?

काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘टू मच’ के एक एपिसोड में करण जौहर ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किये थे और मजाकिया अंदाज में कई बातें बताईं. शो के ‘सच या झूठ’ सेगमेंट में जाह्नवी कपूर ने उनसे अपने बारे में एक स्कैंडल वाला सच और एक झूठ बताने को कहा, ताकि वह अंदाजा लगा सकें कि कौन सी बात सच है. इस पर करण जौहर ने कहा कि उन्होंने 26 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खोई थी और वह जाह्नवी कपूर के परिवार के एक सदस्य के साथ इंटीमेट हुए थे.

इस पर ट्विंकल कहती हैं कि कहीं वह सदस्य बोनी कपूर तो नहीं थे? इस बात पर जान्हवी कपूर चौंक जाती हैं और अपना कान बंद कर लेती हैं. इस छोटे से क्लिप को देख इंटरनेट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

मैंने 26 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। फिल्मनिर्माता करन जोहर ने एक शो में जहान्वी कपूर को बताया कि मेरे आपके परिवार के ही एक सदस्य के साथ शारीरिक संबंध थे।🤯 @grok भाई किसके साथ थे इसके संबंध? https://t.co/iYZvWTyWZm

— मुखिया जी (@Mukhiyaji_1) October 26, 2026

करण जौहर ने बताई पूरी बात

हालांकि, बाद में करण जौहर ने सफाई देते हुए कहा कि वह पार्टी में देर से पहुंचे थे और जाह्नवी कपूर के परिवार के किसी भी सदस्य के साथ उनके करीबी रिश्ते नहीं रहे हैं. हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उनके मन में ऐसा ख्याल कई बार आया है.

यह खबर भी पढ़ें: UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह में रोड़ा बनेगी सपा? 2027 के चुनाव में दिलचस्प होगा मुकाबला!