एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से घिरे Thalapathy Vijay? तलाक के बीच यूजर्स ने खंगाले पुराने पोस्ट, मच गया नया बवाल

Thalapathy Vijay Sangeetha Sornalingam And Extramarital Affair With Trisha Krishnan Rumours

Thalapathy Vijay Extramarital Affair: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। याचिका सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। कुछ रिपोर्ट्स में अभिनेता के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात कही जा रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

थलापति विजय के याचिका में क्या कहा गया?

दायर याचिका के मुताबिक, 2021 से प्रतिवादी (विजय) भावनात्मक रूप से दूर हो गए थे और कथित तौर पर मौखिक रूप से अपमानजनक व्यवहार करते थे। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि अभिनेता एक अभिनेत्री के साथ विदेश यात्राएं करते थे और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आते थे। हालांकि दस्तावेज में किसी अभिनेत्री का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया है।

 

तृषा का नाम क्यों आ रहा सामने?

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दावा है कि विजय का नाम अभिनेत्री के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि यह केवल अटकलें हैं और दोनों कलाकारों की ओर से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। फैंस पुराने सोशल मीडिया पोस्ट और तस्वीरों को खंगाल रहे हैं। हाल ही में तृषा ने विजय के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। इसी तरह, पिछले साल भी उन्होंने एक भावुक संदेश लिखा था, जिसने चर्चाओं को और हवा दी।

 

सोशल मीडिया पर फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं

ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स इन अफवाहों को सच मान रहे हैं, तो कुछ इसे महज कयास बता रहे हैं। कई फैंस संगीता के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं और उन्हें मजबूती की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से ऑफ-स्क्रीन तक बढ़ी चर्चा

और तृषा की जोड़ी तमिल सिनेमा में काफी लोकप्रिय रही है। दोनों ने 2004 की ब्लॉकबस्टर फिल्म घिल्ली में साथ काम किया था, जिसके बाद उनकी केमिस्ट्री दर्शकों की पसंद बन गई। यही वजह है कि जब भी दोनों का नाम साथ आता है, चर्चा तेज हो जाती है। फिलहाल, मामले की सच्चाई अदालत और संबंधित पक्षों के आधिकारिक बयानों के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। तब तक यह खबर सोशल मीडिया पर बहस और कयासों का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply