
जनपद के एक गांव में एक युवक अपनी मां के पास सो रही एक बच्ची को कथित तौर पर उठाकर श्मशान ले गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया । पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बेहोश हो जाने पर बच्ची को वहीं छोड़कर वह भाग गया तथा बाद में उसे गिरफ्तार…
मथुरा: जनपद के एक गांव में एक युवक अपनी मां के पास सो रही एक बच्ची को कथित तौर पर उठाकर श्मशान ले गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया । पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बेहोश हो जाने पर बच्ची को वहीं छोड़कर वह भाग गया तथा बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मां संग सो रही थी बच्ची
छाता क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बताया कि बुधवार रात एक युवक खिड़की तोड़कर एक घर में घुस गया और मां के पास सो रही सात साल की बच्ची को उठाकर ले गया। वर्मा के अनुसार बच्ची हल्ला न मचा पाए इसके लिए आरोपी ने उसका मुंह हाथ से बंद कर दिया। इस दौरान उसका पिता एवं परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे।
श्मशान में बेहोश पड़ी मिली बच्ची
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि तड़के चार बजे जब उसकी मां जगी तो उसने बच्ची को गायब पाया तथा काफी ढूढने के बाद बच्ची श्मशान में बेहोश पड़ी मिली। वर्मा के अनुसार होश में आने पर बच्ची ने मां—बाप को बताया कि राहुल उसे जबरिया उठा ले गया और उसके साथ गंदा काम किया।
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
पुलिस के अनुसार बच्ची ने अपने परिवारवालों को बताया कि जब वह शोर मचाने लगी तब आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। पुलिस के अनुसार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। वर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।



