Child Dream Astrology: सपने व्यक्ति चेतना का वो रहस्यमय संसार हैं जहां उसे अनेक दृश्य दिखते हैं लेकिन वे वास्तविक नहीं होते. प्राचीन समय से ही मनुष्य सपनों के प्रतीकों को समझने की कोशिश करता रहा है. कुछ सपने शुभ तो कुछ सपने अशुभ संकेत देते हैं. ध्यान दें छोटे बच्चों को भगवान का स्वरूप माना गया है और यही बच्चे अगर बारबार सपने में आने लगें तो इसके कई गहरे संकेत हो सकते हैं. सपने में बच्चों का दिखना क्या बताता है और निकट भविष्य को लेकर किस तरह की संभावनाओं को दिखाता है इस बारे में हम इस कड़ी में विस्तार से जानेंगे. क्योंकि अलगअलग परिस्थितियों में बच्चों के सपने आना जीवन से जड़ु गहरे और अलगअलग तरह के संकेत देते हैं जिसको जानकर हम सपना देखने के बाद खुद को सतर्क कर सकते हैं.

सपने में नवजात शिशु देखना
सपने में अगर किसी व्यक्ति को बारबार नवजात शिशु दिखाई दे रहा है तो यह कोई सामान्य घटना नहीं है बल्कि इसे अति शुभ सपना माना जाता है. यह सपना जीवन को लेकर संकेत देता है कि व्यक्ति का भाग्य चमकने वाला है और हर ओर से सफलता हाथ लगने वाली है. ऐसे में जब ऐसा सपना दिखे तो व्यक्ति को बड़ी सफलता के लिए तैयार रहना चाहिए.
सपने में बच्चे को दूध पिलाना
सपने में अगर किसी व्यक्ति को दिखे कि वह किसी बच्चे को दूध पीला रहा है तो ऐसे सपने को अति शुभ और सकारात्मक माना जाता है. ऐसे सपने संकेत देते हैं कि व्यक्ति के जीवन में कई नए अवसरों का आगमन होने वाला है. घर में सुख समृद्धि और धनधान्य बढ़ने वाला है.
सपने में बच्चे से बात करना
सपने में अगर किसी व्यक्ति को बारबार दिखता है कि वो बच्चे से बात कर रहा है तो ऐसे सपने जीवन में जल्द ही शुभ और सकारात्मक परिवर्तन आने का संकेत देते हैं. सपने में बच्चे हंसते हुए दिखे तो जीवन में सुख बढ़ता है.
सपने में रोता हुआ या उदास बच्चा देखना
वहीं, अगर कोई व्यक्ति सपने में बच्चे को रोता हुआ या उदास देखता है तो इसे एक अशुभ सपना माना जाता है जिसका अर्थ है कि व्यक्ति अपनी किसी बड़ी जिम्मेदारी से मुंह चुरा रहा है और गलत दिशा की ओर बढ़ चुका है. सतर्क रहने की जरूरत है.



