हिमाचली खबर: Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्राइम लोकेशन पर अपना आशियाना बनाने या व्यापार शुरू करने का शानदार अवसर आया है. लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अपनी विभिन्न योजनाओं के तहत आवासीय भूखण्डों, दुकानों और फ्लैटों की ईनीलामी शुरू कर दी है. इस बार प्राधिकरण ने गोमती नगर विस्तार और बसंतकुंज जैसी VIP योजनाओं सहित कुल 475 संपत्तियों को नीलामी के लिए बाजार में उतारा है, जिनकी कुल कीमत लगभग 3,000 करोड़ रुपये है.

लखनऊ के पॉश इलाकों में घर का सपना होगा सच… LDA कर रहा करोड़ों की संपत्तियों की नीलामी, बोली लगाने की ये है आखिरी तारीख​
लखनऊ के पॉश इलाकों में घर का सपना होगा सच… LDA कर रहा करोड़ों की संपत्तियों की नीलामी, बोली लगाने की ये है आखिरी तारीख​

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देशानुसार, इस ईनीलामी में 149 आवासीय भूखण्ड शामिल किए गए हैं. इनका क्षेत्रफल 25 वर्गमीटर से लेकर 300 वर्गमीटर तक है. विशेष रूप से गोमती नगर विस्तार के सेक्टर 6 में हाल ही में कब्जामुक्त कराई गई भूमि पर 12 नए भूखण्ड नियोजित किए गए हैं, जिनकी आरक्षित दर 36,000 रुपये प्रति वर्गमीटर रखी गई है. इन भूखण्डों की कीमत लगभग 40 लाख से 82 लाख रुपये के बीच है.

एजु सिटी और ग्रुप हाउसिंग पर जोर

प्राधिकरण अनंत नगर योजना को ‘एडु सिटी’ के रूप में विकसित कर रहा है. इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों के लिए आरक्षित 09 भूखण्डों को नीलामी में लगाया गया है. इसके अलावा, बसंतकुंज और कानपुर रोड योजना में भी स्कूल के लिए जमीन उपलब्ध है. वजीरगंज के घनी आबादी वाले क्षेत्र में आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जगत नारायण रोड ग्रुप हाउसिंग के 4 भूखण्ड नीलाम किए जाएंगे, जहां बहुमंजिला अपार्टमेंट बन सकेंगे.

व्यापारियों के लिए भी बड़े अवसर

व्यावसायिक गतिविधियों के लिए एलडीए ने गोमती नगर, बालागंज, चौक, कंचन मार्केट और कानपुर रोड योजना में 50 से अधिक दुकानों और चबूतरों को नीलामी में शामिल किया है. ये सभी दुकानें प्राइम लोकेशन पर हैं. साथ ही, लोग ग्रीनवुड, सतलज, सरयू, वनस्थली अपार्टमेंट और नेहरू इन्क्लेव जैसे बनेबनाए फ्लैटों के लिए भी बोली लगा सकेंगे.

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक आवेदक एलडीए के ईऑक्शन पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं. पोर्टल 28 मई तक खुला रहेगा। नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदकों को संपत्ति के आरक्षित मूल्य की 10 प्रतिशत बयाना राशि जमा करनी होगी.