
Ranchi Dentist Rape Case: झारखंड की राजधानी रांची में एक लड़की दुष्कर्म की शिकार हो गई. सहेली की फ्रेंड का पिज्जा खाना उसके लिए मुसीबत बन गया.
Ranchi Dentist Rape Case: झारखंड की राजधानी रांची से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर पिज्जा खिलाकर डेंटिस्ट को धोखा दिया गया और फिर इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. हैरत की बात यह है कि डेंटिस्ट को उसकी ही सहेली ने धोखा दिया. झारखंड की राजधानी रांची में पिज्जा खिलाकर लड़की की इज्जत लूटने की यह घटना इसलिए भी चौंकाती है, क्योंकि यह एक डेंटिस्ट के साथ हुआ. उसने सबसे ज्यादा भरोसा जिस सहेली ने दिया उसी ने इज्जत तार-तार करवाई.
सहेली ने जन्मदिन की पार्टी पर 9 अप्रैल, 2026 को बुलाया. इसके बाद जन्म दिन की पार्टी में मौजूद दानिश नाम के युवक ने पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया.यह पिज्जा में मिलाया गया था. बेहोश होने के बाद फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं, शिकायत पर रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल से दबोच लिया.
पीड़िता जमशेदपुर की रहने वाली है. वह रांची (झारखंड) में रहकर मास्टर इन डेंटल सर्जरी (MDS) की तैयारी कर रही थी. घटना की शुरुआत 9 अप्रैल की शाम 5 बजे हुई जब पीड़िता अपनी सहेली के लालपुर स्थित घर पहुंची. जन्मदिन की इस पार्टी में कुल 5 लोग शामिल थे जिनमें पीड़िता की सहेली के अलावा तीन अन्य लड़के भी थे. आरोप है कि रात 8 बजे केक काटने के बाद दोस्तों की नीयत खराब हो गई. डेंटिस्ट इस बात अंदाज था.
पहले खिलाया नशीला पदार्थ
डेंटिस्ट के अनुसार, पीड़िता को पार्टी में भूख लगी तो आरोपी दानिश ने उसे पिज्जा ऑफर किया. वहीं, पिज्जा खाते ही डेंटिस्ट की तबीयत बिगड़ गई. वह आराम करने के लिए एक कमरे में चली गई. पीछे-पीछे दानिश कमरे में आया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया. सुबह डेंटिस्ट को अपने साथ हुए गंदे काम का पता चला. वहीं, इसके बाद पीड़िता की हालत खराब हो गई. दो दिन बाद 11 अप्रैल को उसके एक अन्य दोस्त शिवम ने उसे गंभीर स्थिति में ‘आर्किड अस्पताल’ में भर्ती कराया. पुलिस यह भी पता लगा रही है.
ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।


