हिमाचली खबर: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक संविदा बिजलीकर्मी की पत्नी शादी के करीब 15 साल बाद अपनी चार मासूम बेटियों को रोताबिलखता छोड़ पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति जब शाम को अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौटा, तो अंदर का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर की अलमारी में रखी नकदी समेत लाखों रुपये के सोनेचांदी के जेवरात गायब थे। पीड़ित ने इस पूरी घटना की लिखित शिकायत हापुड़ एसपी कार्यालय में देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मासूम बेटियों को बिलखता छोड़ ब्यॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई चार बच्चों की मां, 3 लाख कैश और गहने भी ले गई​
मासूम बेटियों को बिलखता छोड़ ब्यॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई चार बच्चों की मां, 3 लाख कैश और गहने भी ले गई​

पूरे घटनाक्रम के मुताबिक, पीड़ित अरुण कुमार बिजली विभाग में संविदाकर्मी के रूप में तैनात हैं, जिनकी शादी 6 मार्च 2011 को प्रीति नामक महिला के साथ रीतिरिवाजों के साथ संपन्न हुई थी। विगत 15 वर्षों से दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य चल रहा था। रोजमर्रा की तरह अरुण कल सुबह करीब 7:00 बजे अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, उस समय घर पर सब कुछ सामान्य था। लेकिन जब वे शाम को करीब 5:00 बजे ड्यूटी पूरी करके वापस घर लौटे, तो उन्हें अपनी पत्नी प्रीति घर पर नहीं मिली। जब उन्होंने घर के भीतर जाकर देखा तो अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। नगदी और जेवरात आदि गायब थे।

पीड़ित पति अरुण कुमार के मुताबिक, घर में हाल ही में हुई खेत की बिक्री और मकान के निर्माण कार्य के लिए करीब 3 लाख की नगद राशि रखी हुई थी, जिसे उनकी पत्नी अपने साथ समेट ले गई। नकदी के साथसाथ वह घर में रखे सोनेचांदी के कीमती आभूषण भी ले गई है, जिसमें कानों के कुंडल, सोने की चैन, दो अंगूठियां और मंगलसूत्र शामिल हैं। इस मामले का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि महिला अपने पीछे चार मासूम बेटियों को बेसहारा छोड़ गई है, जिनका अपनी मां के अचानक यूं चले जाने से रोरोकर बुरा हाल है।

बाद में जब पीड़ित परिवार ने मामले की छानबीन की, तो पता चला कि महिला पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हुई है। लोकलाज और चार बच्चों की ममता को ताक पर रखकर महिला द्वारा उठाए गए इस कदम से पूरा इलाका हैरान है। फिलहाल पीड़ित पति अरुण कुमार की तहरीर के आधार पर हापुड़ एसपी कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

पीड़ित पति अरुण कुमार ने आपबीती बताते हुए कहा कि उनकी शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं और उनके चार बेटियां हैं। वह बिजली विभाग में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। रोजमर्रा की तरह वे कल सुबह करीब 7:00 बजे अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, उस समय घर पर सब कुछ सामान्य था। लेकिन जब वे शाम को करीब 5:00 बजे ड्यूटी पूरी करके वापस घर लौटे, तो उन्हें अपनी पत्नी प्रीति घर पर नहीं मिली। जब उन्होंने घर के भीतर जाकर देखा तो अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। 

पीड़ित के मुताबिक, घर में खेत की बिक्री और मकान के निर्माण कार्य के लिए करीब ₹3 लाख की नगद राशि रखी हुई थी, जिसे उनकी पत्नी अपने साथ समेट ले गई। नगदी के साथसाथ वह घर में रखे सोनेचांदी के कीमती आभूषण भी ले गई है, जिसमें कानों के कुंडल, सोने की चैन, दो अंगूठियां और मंगलसूत्र शामिल हैं। उन्होंने इस पूरी घटना के संबंध में हापुड़ SP कार्यालय में लिखित शिकायत देकर गुहार लगाई है। अरुण का कहना है कि वे बस यही चाहते हैं कि पुलिस प्रशासन उन्हें न्याय दिलाए। 

रिपोर्ट निशांक शर्मा