हिमाचली खबर: Dewa Sharif: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित देवा मजार में एक महिला अपनी सास के साथ दर्शन को पहुंची थी, लेकिन अचानक वह संदिग्ध परिस्थितियों गायब हो गई. ससुराल वालों ने उसे खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला. बहू के लापता होने की शिकायत देवा कोतवाली में दर्ज कराई है. इस बीच बेटी को लापता होने के जानकारी मिलते ही मायके वाले दामाद और उससे परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

सास के साथ देवा शरीफ मजार में चादर चढ़ाने पहुंची थी नवविाहिता, अचानक हुई लापता… मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप​
सास के साथ देवा शरीफ मजार में चादर चढ़ाने पहुंची थी नवविाहिता, अचानक हुई लापता… मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप​

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में रहने वाले नईम की निकाह 20 अप्रैल 2026 को हरदोई की रहने वाली मजहबी से हुआ था. 4 जून को मजहबी अपनी सास के देवा शरीफ मजार पर चादर चढ़ाने गई थी. अचानक बहू लापता हो गई. सास ने उसे खोजने की काफी कोशिश की, मगर वह नहीं मिली. इसके बाद सास ने ही देवा कोतवाली में बहू की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई है.

दहेज के प्रताड़ित करने के आरोप

लड़की के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर बेटी को दहेज के प्रताड़ित करने और फिर मारपीट कर लापता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. मायके वाले बाकायदा शिकायत लेकर पारा थाना पहुंचे और बेटी के लापता होने के बीच गहरी साजिश का आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पारा थाना पुलिस ने जांच को तो पता चला कि महिला अपनी सास के साथ देवा शरीफ मजार पहुंची थी.

ये भी पढें:

देवा शरीफ मजार से लापता हुई महिला

इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि देवा शरीफ में दोनों सासबहू नजर आई है. पुलिस ने पति को थाने बुलाकर पूछताछ की है. मायके वाले लगातार बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका जता रहे हैं. यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. पारा थाना और देवा कोतवाली की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हालांकि, बावजूद इसके लापता महिला कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है.